UAE में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बौछारें और धूल भरी आंधी की चेतावनी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ विजिबिलिटी कम होने

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ विजिबिलिटी कम होने की खबर है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

शनिवार को शारजाह के अल मडम इलाके और अबू धाबी-अल धफरा रोड पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान धूल भरी आंधी चली, जिससे सड़क पर देखने में दिक्कत आई। NCM के मुताबिक यह अस्थिर मौसम मंगलवार तक बना रह सकता है, खासकर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना ज्यादा है। रविवार को भी कुछ अंदरूनी इलाकों में बादल बनने से बारिश हो सकती है और तेज हवाओं के कारण धूल उड़ने की आशंका है।

आने वाले दिनों की बात करें तो सोमवार को पूर्वी और आंतरिक इलाकों में बारिश हो सकती है, हालांकि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मंगलवार से तटीय इलाकों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और बुधवार दोपहर को फिर से पूर्वी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

NCM ने ड्राइवरों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है। बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों और बिजली कड़कने वाली ऊंची जगहों से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि UAE में बारिश बढ़ाने के लिए क्लाउड-सीडिंग का काम किया जा रहा है, जिसके तहत साल 2026 की शुरुआत से अब तक 110 मिशन चलाए जा चुके हैं।