UAE में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर छुट्टी का ऐलान, 28 अगस्त को बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट ऑफिस
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकार ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह छुट्टी 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को होगी। इस फैसले से वहां काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों और प्राइवेट स
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकार ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह छुट्टी 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को होगी। इस फैसले से वहां काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों और प्राइवेट सेक्टर के लोगों को राहत मिलेगी।
UAE सरकार ने शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को यह आधिकारिक जानकारी साझा की। सरकारी मीडिया ऑफिस के जरिए बताया गया कि यह छुट्टी फेडरल गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर दोनों के लिए लागू होगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन रबी अल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाता है।
UAE के पब्लिक हॉलिडे कानून के मुताबिक, ईद के अलावा अन्य छुट्टियों को हफ्ते की शुरुआत या अंत में शिफ्ट किया जा सकता है ताकि लोगों को लंबा वीकेंड मिल सके। इस बार छुट्टी शुक्रवार को होने की वजह से कई कर्मचारियों को तीन दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी। इससे पहले कुछ अनुमानों में इस तारीख को 24 या 25 अगस्त माना जा रहा था, लेकिन अब सरकार ने 28 अगस्त की तारीख पक्की कर दी है।