London में UAE राष्ट्रपति और दुबई के शासक की मुलाकात, आपसी रिश्तों और देश की तरक्की पर हुई चर्चा

World : UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की लंदन में एक खास मुलाकात हुई। यह बैठक लंदन के मशहूर जुमेराह कार्लटन टॉवर होटल में हुई, जिसका UAE के साथ पुराना और

World : UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की लंदन में एक खास मुलाकात हुई। यह बैठक लंदन के मशहूर जुमेराह कार्लटन टॉवर होटल में हुई, जिसका UAE के साथ पुराना और गहरा नाता है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और देश की बेहतरी को लेकर बातचीत की।

यह मुलाकात 6 और 7 अगस्त 2026 के दौरान हुई, जिसे एक पारिवारिक बैठक की तरह देखा गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने UAE की एकता, आपसी सम्मान और साझा मूल्यों पर जोर दिया। बैठक का मुख्य मकसद देश की तरक्की को आगे बढ़ाना, राष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करना और यूके (UK) व UAE के बीच संबंधों को और बेहतर बनाना था। चर्चा के दौरान नागरिकों से जुड़ी समस्याओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की भी समीक्षा की गई।

इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुए। इन वीडियो में दोनों नेताओं के बीच की करीबी और सादगी को देखकर आम लोगों ने काफी तारीफ की है।