UAE में भीषण गर्मी का अलर्ट, कार में ये सामान रखने पर हो सकता है बड़ा हादसा, पुलिस ने जारी की चेतावनी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए जरूरी सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। वहां की पुलिस और गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि लोग अपनी गाड़ियों में ऐसी चीजें न छोड़ें जो गर्म

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए जरूरी सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। वहां की पुलिस और गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि लोग अपनी गाड़ियों में ऐसी चीजें न छोड़ें जो गर्मी से फट सकती हैं या जिनमें आग लग सकती है। यह कदम लोगों की जान बचाने और गाड़ियों को आग से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।

UAE के गृह मंत्रालय और अबू धाबी पुलिस ने ‘सेफ समर’ और ‘एक्सीडेंट-फ्री समर’ जैसे अभियान शुरू किए हैं। 1 जुलाई 2026 से शुरू हुए ‘एक्सीडेंट-फ्री समर’ अभियान के तहत लोगों को आगाह किया गया है कि भीषण गर्मी में कार के अंदर का तापमान बहुत बढ़ जाता है, जिससे ज्वलनशील पदार्थ अस्थिर हो जाते हैं और धमाका हो सकता है। अबू धाबी पुलिस ने भी 20 जून 2026 को इसी तरह की चेतावनी जारी की थी।

अधिकारियों ने कुछ खास चीजों की लिस्ट जारी की है जिन्हें गाड़ी में छोड़ना खतरनाक हो सकता है। इनमें शामिल हैं:

  • प्रेसराइज्ड कंटेनर (जैसे एरोसोल कैन)
  • बैटरी और पावर बैंक
  • हैंड सैनिटाइजर
  • परफ्यूम
  • गैस सिलेंडर
  • लाइटर

प्रशासन ने सलाह दी है कि गाड़ियों को हमेशा छायादार जगह पर पार्क करें। साथ ही, लोग अपनी गाड़ी की नियमित सर्विस कराएं और यह चेक करें कि कार में रखे अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) और फर्स्ट-एड किट सही हालत में काम कर रहे हैं या नहीं। दुबई पुलिस ने भी इसी तरह की चेतावनी देकर लोगों को सावधान रहने को कहा है।