Gaza में UAE की बड़ी मदद, 1,000 दिनों से लगातार जारी है Operation Chivalrous Knight 3
World : UAE ने गाजा के लोगों की मदद के लिए अपना बड़ा अभियान ‘Operation Chivalrous Knight 3’ लगातार 1,000 दिनों तक चलाया। 2 अगस्त 2026 को इस अभियान ने यह बड़ा मील का पत्थर पार किया। यह पूरी मदद UAE के राष्ट्रप
World : UAE ने गाजा के लोगों की मदद के लिए अपना बड़ा अभियान ‘Operation Chivalrous Knight 3’ लगातार 1,000 दिनों तक चलाया। 2 अगस्त 2026 को इस अभियान ने यह बड़ा मील का पत्थर पार किया। यह पूरी मदद UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के आदेश पर दी जा रही है।
इस मिशन की शुरुआत 5 नवंबर 2023 को हुई थी। UAE ने इस दौरान गाजा के लोगों के लिए खाने-पीने का सामान, दवाइयां और रहने के लिए जरूरी चीजें भेजीं। मदद पहुंचाने के लिए UAE ने हवाई जहाजों, जहाजों और ट्रकों का एक बड़ा नेटवर्क बनाया। अबू धाबी में एक खास कोऑर्डिनेशन सेंटर भी बनाया गया ताकि सारी मदद सही समय पर पहुंच सके।
| मदद का विवरण | कुल आंकड़े |
|---|---|
| कुल आर्थिक मदद | 3.89 अरब डॉलर से ज्यादा |
| राहत सामग्री (खाद्य और मेडिकल) | 1,26,000 टन से अधिक |
| कार्गो फ्लाइट्स | 770 से ज्यादा |
| मालवाहक जहाज | 25 |
| ट्रक | 13,000 से ज्यादा |
| इलाज किए गए मरीज | 2,30,000 से अधिक |
| एयरड्रॉप मिशन (Birds of Goodness) | 81 मिशन (4,000 टन सामान) |
UAE ने गाजा में फील्ड हॉस्पिटल और मिस्र के अल अरिश शहर में फ्लोटिंग हॉस्पिटल के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं दीं। आंकड़ों के मुताबिक, गाजा को मिली कुल अंतरराष्ट्रीय मदद में UAE का हिस्सा करीब 46% रहा, जिससे वह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मददगार देश बन गया। हाल ही में जुलाई के आखिरी हफ्ते में भी 5 काफिले गाजा पहुंचे, जिनमें 938 टन सामान, राशन और 20 पानी के टैंक शामिल थे।