UAE में काम करने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे सुलझाएंगे लेबर विवाद, MOHRE ने शुरू की नई सुविधाएं

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में काम करने वाले लाखों भारतीय मजदूरों और कर्मचारियों के लिए वहां की सरकार ने मदद पाना आसान कर दिया है। अब काम से जुड़ी किसी भी परेशानी या शिकायत के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काट

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में काम करने वाले लाखों भारतीय मजदूरों और कर्मचारियों के लिए वहां की सरकार ने मदद पाना आसान कर दिया है। अब काम से जुड़ी किसी भी परेशानी या शिकायत के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। MOHRE ने इसके लिए स्मार्ट ऐप, वेबसाइट और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिससे मजदूर अपनी समस्याओं का समाधान जल्दी पा सकेंगे।

अगर किसी कर्मचारी को अपनी सैलरी या कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई दिक्कत है, तो वह 80084 नंबर पर कॉल कर सकता है। यह लेबर क्लेम्स और एडवाइजरी सेंटर 22 से ज्यादा भाषाओं में मदद दे रहा है। साल 2026 की पहली छमाही में ही इस सेंटर ने करीब 34 लाख कॉल्स को हैंडल किया है। साथ ही, अब कर्मचारी अपने पासपोर्ट नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके MOHRE ऐप या वेबसाइट पर अपना लेबर कॉन्ट्रैक्ट मुफ्त में देख और चेक कर सकते हैं।

सैलरी में देरी या गलत कटौती की शिकायत करने के लिए एक गुमनाम सेवा भी शुरू की गई है। मजदूर अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 600590000 पर भेज सकते हैं या 80084 पर कॉल कर सकते हैं। सरकार ने विवादों को सुलझाने के तरीके को भी तेज किया है, जिससे अब कोर्ट जाने की जरूरत कम पड़ रही है।

सुविधा/नियम मुख्य जानकारी
हेल्पलाइन नंबर 80084 (22+ भाषाओं में उपलब्ध)
व्हाट्सएप सेवा 600590000 (सैलरी शिकायत के लिए)
विवाद निपटारा 50,000 AED तक के मामले MOHRE खुद सुलझाएगा
कोर्ट फीस 1 लाख AED तक के दावों पर न्यायिक शुल्क नहीं लगेगा
सैलरी नियम हर महीने की 1 तारीख तक सैलरी देना जरूरी (WPS के जरिए)
डिजिटल पोर्टल workinuae.ae (डोमेस्टिक वर्कर्स के लिए)

लेबर रिलेशन विभाग के डायरेक्टर अहमद अल कारा ने बताया कि अब AI और स्मार्ट एनालिटिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि लोगों को सटीक जानकारी और तेज रिस्पॉन्स मिल सके। 2026 की पहली छमाही में ही करीब 1.85 लाख लेबर विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया, जिनमें से 98.6% मामलों में कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ी।