UAE में मिसाइल और ड्रोन हमले, लोगों को घरों में रहने की सलाह, ईरान ने बताया अमेरिका को जवाब

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अचानक तनाव बढ़ गया है। यहाँ की एयर डिफेंस फोर्स मिसाइलों और ड्रोन के हमलों को रोकने में जुटी है। हालात को देखते हुए सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने और घरों के अंदर रहने की सल

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अचानक तनाव बढ़ गया है। यहाँ की एयर डिफेंस फोर्स मिसाइलों और ड्रोन के हमलों को रोकने में जुटी है। हालात को देखते हुए सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने और घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।

UAE के रक्षा मंत्रालय और नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने पुष्टि की है कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हैं। 12 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, आसमान में मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के लिए इंटरसेप्शन किया गया, जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करें।

इस हमले के पीछे ईरान का हाथ बताया जा रहा है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि यह हमला अमेरिका द्वारा होमोर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों पर किए गए हवाई हमलों का बदला है। ईरान ने इसे अपनी ‘दंडात्मक प्रतिक्रिया’ का पहला चरण बताया है। साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो वह क्षेत्र में अन्य दुश्मन ठिकानों को भी निशाना बनाएगा और उसने फिलहाल के लिए होमोर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है।

इस तनाव का असर केवल UAE तक सीमित नहीं रहा। कतर और बहरीन में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं और वहां की सरकारों ने भी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। वहीं जॉर्डन की सेना ने भी अपनी हवाई सीमा में घुसने वाले कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया है।