UAE में मिसाइल हमले के खतरे के बाद अब स्थिति सामान्य, MOI ने जारी किया अलर्ट
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मिसाइल हमले की चेतावनी के बाद अब वहां हालात पूरी तरह सुरक्षित हैं। UAE के आंतरिक मंत्रालय (MOI) ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है और लोगों को राहत दी है कि अब वे अपनी सामान्य दिनचर
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मिसाइल हमले की चेतावनी के बाद अब वहां हालात पूरी तरह सुरक्षित हैं। UAE के आंतरिक मंत्रालय (MOI) ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है और लोगों को राहत दी है कि अब वे अपनी सामान्य दिनचर्या पर लौट सकते हैं।
10 जुलाई 2026 को आंतरिक मंत्रालय ने एक मोबाइल अलर्ट जारी कर बताया कि स्थिति अब सुरक्षित है। इससे पहले वहां मिसाइल खतरों को लेकर चेतावनी जारी की गई थी, जिससे लोग काफी चिंतित थे। इस नए संदेश के बाद अब वहां रहने वाले लोग और काम करने वाले प्रवासी अपनी नियमित गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 4 और 5 मई 2026 को भी इसी तरह की स्थिति बनी थी। तब भी मंत्रालय ने पहले आपातकालीन अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने को कहा था, लेकिन 30 मिनट के भीतर ही फोन अलर्ट के जरिए स्थिति को सुरक्षित बताते हुए सामान्य कामकाज शुरू करने की सलाह दी थी। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात अपनाने को भी कहा था।