UAE ने हटाया लेबनान पर लगा ट्रैवल बैन, 29 जून 2026 से जा सकेंगे नागरिक
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने लेबनान की यात्रा पर लगी रोक को आधिकारिक तौर पर हटा लिया है। अब UAE के नागरिक 29 जून 2026 से लेबनान की यात्रा कर सकेंगे। यह फैसला UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने लिया है। इससे पहले क्षे
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने लेबनान की यात्रा पर लगी रोक को आधिकारिक तौर पर हटा लिया है। अब UAE के नागरिक 29 जून 2026 से लेबनान की यात्रा कर सकेंगे। यह फैसला UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने लिया है। इससे पहले क्षेत्रीय तनाव और इजरायल व हिजबुल्लाह के बीच झड़पों के कारण 30 अप्रैल 2026 को यात्रा पर पाबंदी लगाई गई थी।
विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि लेबनान जाने वाले सभी नागरिकों के लिए ‘Twajudi’ सर्विस पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रियों को देश के एग्जिट पोर्ट्स से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। यात्रियों को इस पोर्टल पर लेबनान में अपने रहने की जगह और इमरजेंसी कांटेक्ट जैसी जरूरी जानकारियां देनी होंगी।
नियमों के मुताबिक, लेबनान से वापस UAE लौटने के बाद भी नागरिकों को Twajudi सर्विस के जरिए मंत्रालय को सूचित करना होगा। अगर यात्रा के दौरान किसी जानकारी में बदलाव होता है, तो उसे भी अपडेट करना अनिवार्य है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि रजिस्ट्रेशन न कराने पर यात्रा में देरी हो सकती है या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में यूएई के नागरिक विदेश मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर +971 80024 पर संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि लेबनान पर से बैन हटा लिया गया है, लेकिन ईरान पर लगा ट्रैवल बैन अभी भी जारी है।