UAE ने मौसम की जानकारी के लिए लॉन्च किए AI असिस्टेंट, अब और सटीक होगी भविष्यवाणी
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मौसम की भविष्यवाणी और चेतावनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए देश के पहले Agentic AI असिस्टेंट लॉन्च किए हैं। National Centre of Meteorology (NCM) द्वारा शुरू की गई इस तकनीक का मकसद मौसम
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मौसम की भविष्यवाणी और चेतावनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए देश के पहले Agentic AI असिस्टेंट लॉन्च किए हैं। National Centre of Meteorology (NCM) द्वारा शुरू की गई इस तकनीक का मकसद मौसम के डेटा का विश्लेषण करना और सटीक जानकारी देना है। यह सिस्टम मौसम वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम करेगा, लेकिन आखिरी फैसला इंसानी एक्सपर्ट्स ही लेंगे।
इस पहल के तहत दो खास AI टूल्स तैनात किए गए हैं। पहला टूल ‘Al Rasid’ है, जो मौसम केंद्रों, रडार, सैटेलाइट और एयर क्वालिटी स्टेशनों से डेटा की निगरानी करता है। यह रियल टाइम में अलर्ट जारी करता है और रोजाना मौसम की रिपोर्ट तैयार करता है। दूसरा टूल ‘Forecaster Assistant’ है, जो दुनिया भर के अलग-अलग मौसम मॉडल्स की तुलना करता है और संभावित खतरों का डैशबोर्ड बनाता है।
NCM के डायरेक्टर जनरल और WMO के प्रेसिडेंट डॉ. अब्दुल्ला अहमद अल मंदूस ने बताया कि इन टूल्स से डेटा विश्लेषण बेहतर होगा और फैसले लेने की रफ्तार बढ़ेगी। उनका लक्ष्य UAE को मौसम और जलवायु नवाचार का एक बड़ा केंद्र बनाना है। यह कदम UAE सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत अप्रैल 2026 में यह तय किया गया था कि 50 प्रतिशत सरकारी सेवाओं में Agentic AI का इस्तेमाल किया जाएगा।
UAE ने इस तकनीक को 30 जून 2026 को लागू किया है। आने वाले समय में इस AI तकनीक का विस्तार विमानन मौसम विज्ञान, भूकंप विज्ञान और वायु गुणवत्ता की निगरानी जैसे क्षेत्रों में भी किया जाएगा। दुनिया के कई देशों में अभी इस तरह के प्रोजेक्ट्स ट्रायल लेवल पर हैं, लेकिन UAE ने इसे असल दुनिया में लागू कर एक बड़ी बढ़त बना ली है।