UAE में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 50 डिग्री के पार जा सकता है; दोपहर में काम करने पर लगी रोक
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जुलाई के महीने में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) के मुताबिक, दोपहर के समय तापमान बहुत ज्यादा बढ़ेगा और रातें भी गर्म रहेंगी। साथ ही हवा में नमी यानी ह्यू
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जुलाई के महीने में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) के मुताबिक, दोपहर के समय तापमान बहुत ज्यादा बढ़ेगा और रातें भी गर्म रहेंगी। साथ ही हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।
NCM ने बताया है कि इस बार गर्मी बढ़ने की बड़ी वजह El Niño का असर है, जिसकी संभावना 98 प्रतिशत है। इसकी वजह से ठंडी हवाएं कम चलेंगी और लोगों को राहत नहीं मिलेगी। कुछ अंदरूनी इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है।
मजदूरों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने आदेश दिया है कि 15 जून से 15 सितंबर तक दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक सीधी धूप में काम करना मना है। कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए छायादार जगह, ठंडा पानी और फर्स्ट-एड की सुविधा देनी होगी। साथ ही, Ministry of Health and Prevention (MoHAP) ने करीब 6,000 मजदूरों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
| शहर/इमिरेट | संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|
| Dubai | 39°C से 44°C |
| Abu Dhabi | 39°C से 43°C |
| Sharjah | लगभग 41°C |
| Al Ain | 34°C से 47°C |
| Ras Al Khaimah | 41°C से 45°C |
| Fujairah | 33°C से 41°C |
डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे खूब पानी पिएं और दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और छतरी या चश्मे का इस्तेमाल करें। शरीर में नमक की कमी न हो, इसलिए खाने में नमक की सही मात्रा रखें और फल-सब्जियां ज्यादा खाएं।