UAE में भीषण गर्मी का अलर्ट, 3 जुलाई से शुरू होगा ‘जमरत अल कायथ’, पारा 50 डिग्री के पार जाने की संभावना
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में साल का सबसे गर्म समय शुरू होने वाला है। 3 जुलाई से ‘जमरत अल कायथ’ की शुरुआत हो रही है, जिसके कारण अगले 40 दिनों तक देश में भीषण गर्मी, सूखापन और गर्म ‘समूम’ हव
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में साल का सबसे गर्म समय शुरू होने वाला है। 3 जुलाई से ‘जमरत अल कायथ’ की शुरुआत हो रही है, जिसके कारण अगले 40 दिनों तक देश में भीषण गर्मी, सूखापन और गर्म ‘समूम’ हवाएं चलेंगी। यह स्थिति 10 अगस्त तक बनी रहने की उम्मीद है, जिससे आम जनजीवन पर काफी असर पड़ेगा।
एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमी सोसाइटी के चेयरमैन इब्राहिम अल जरवान ने बताया कि अरब प्रायद्वीप में यह समय ऐतिहासिक रूप से सबसे अधिक गर्म और सूखा माना जाता है। इस दौरान रेगिस्तानी इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने चेतावनी दी है कि जुलाई से नवंबर 2026 के बीच ‘एल नीनो’ (El Niño) के प्रभाव की 98 प्रतिशत संभावना है। इससे तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और ठंडी हवाएं कम चल सकती हैं, जिससे गर्मी और बढ़ जाएगी।
AccuWeather के मुताबिक, जुलाई में दुबई और अबू धाबी में औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन उमस की वजह से यह शरीर को और ज्यादा गर्म महसूस होगा। मौसम विभाग ने लोगों को खास तौर पर दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है।
प्रशासन ने आम लोगों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
- दोपहर की तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
- खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
- बाहर ज्यादा शारीरिक मेहनत वाले काम न करें।
- हल्के और सूती कपड़े पहनें।
- धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन और टोपी का इस्तेमाल करें।
- बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा का खास ख्याल रखें।