UAE और Israel की बढ़ी नजदीकियां, Iran के साथ युद्ध के बीच मुश्किल स्थिति में फंसा अबू धाबी
World : खाड़ी देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और Israel का Iran के खिलाफ युद्ध अब गल्फ क्षेत्र तक फैल गया है। इस बीच United Arab Emirates (UAE) खुद को एक ऐसी स्थिति में पा रहा है जहां उसे अपनी सुरक्षा और कूटनीति
World : खाड़ी देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और Israel का Iran के खिलाफ युद्ध अब गल्फ क्षेत्र तक फैल गया है। इस बीच United Arab Emirates (UAE) खुद को एक ऐसी स्थिति में पा रहा है जहां उसे अपनी सुरक्षा और कूटनीति के बीच संतुलन बनाना पड़ रहा है।
The Times of Israel की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE ने अपनी सुरक्षा मजबूत करने के लिए Israel के साथ सैन्य संबंध गहरे कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देश रक्षा और हमले, दोनों तरह के उपायों पर एक साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, अबू धाबी ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा है कि वह Iran पर कोई हमला नहीं करेगा और न ही उसकी जमीन का इस्तेमाल किसी हमले के लिए हुआ है। लेकिन एक अरब राजनयिक ने दावा किया है कि UAE ने इस संघर्ष के दौरान और बाद में Iran पर कुछ हमले किए थे।
इस तनाव के बीच UAE के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने हाल ही में तेहरान में अपने ईरानी समकक्षों से मुलाकात की। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली ऐसी मीटिंग थी। UAE का मानना है कि सुरक्षा के लिए Israel का साथ जरूरी है, लेकिन Iran के साथ राजनयिक रिश्ते बनाए रखना भी उसकी रणनीति का हिस्सा है।
UAE अभी भी Abraham Accords को महत्वपूर्ण मानता है। वह Israel के साथ AI, हेल्थटेक, एग्रीटेक और वैकल्पिक ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है क्योंकि इन तकनीकों में Israel काफी आगे है। फिलहाल UAE सुरक्षा सहयोग को गुप्त रखना चाहता है और खुले तौर पर रिश्तों को सुधारने के लिए जल्दबाजी नहीं कर रहा है।