UAE में भारतीय पासपोर्ट की फीस बढ़ी, कुछ सेवाओं के दाम 75% तक बढ़े; अब देना होगा ज्यादा पैसा

World: UAE में रहने वाले करीब 45 लाख भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी खबर है। अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पासपोर्ट और अन्य सेवाओं की फीस बढ़ा दी है। यह नया नियम 1 जुलाई 2026 से लागू ह

World: UAE में रहने वाले करीब 45 लाख भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी खबर है। अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पासपोर्ट और अन्य सेवाओं की फीस बढ़ा दी है। यह नया नियम 1 जुलाई 2026 से लागू हो गया है, जिससे अब पासपोर्ट बनवाना काफी महंगा हो जाएगा।

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने 20 जून 2026 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। साल 2012 के बाद यह पहली बार है जब फीस में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। कुछ सेवाओं के दाम 75% तक बढ़ गए हैं। यह नई फीस दूतावास, महावाणिज्य दूतावास और नए इंडियन काउंसुलर एप्लीकेशन सेंटर्स (ICAC) में एक समान लागू होगी।

पासपोर्ट सेवाओं के लिए अब Alhind Tours and Travels LLC नई सर्विस प्रोवाइडर कंपनी होगी। इसने 1 जुलाई 2026 से BLS International और SGIVS Global की जगह ली है।

नया शुल्क ढांचा (New Fee Structure)

सेवा का प्रकार नॉर्मल फीस (Dirhams) तत्काल फीस (Dirhams)
एडल्ट पासपोर्ट (36 पेज) 450 (पहले 285) 900 (पहले 855)
एडल्ट पासपोर्ट (60 पेज) 630 (पहले 380) 1,080 (पहले 950)
खोया या खराब पासपोर्ट (36 पेज) 900 1,350
खोया या खराब पासपोर्ट (60 पेज) 1,080 1,530
नाबालिग पासपोर्ट (36 पेज) 325 775
नाबालिग खोया/खराब पासपोर्ट (36 पेज) 775 1,225

बच्चों के लिए भी कुछ नियम तय किए गए हैं। 8 साल तक के बच्चों के नए पासपोर्ट पर नॉर्मल प्रोसेस में 10% की छूट मिलेगी, जिससे इसकी फीस 295 दिरहम होगी और तत्काल के लिए 700 दिरहम देने होंगे।

अन्य काउंसलर सेवाओं की फीस

  • इमरजेंसी सर्टिफिकेट: 60 दिरहम
  • आइडेंटिटी सर्टिफिकेट: 180 दिरहम
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट और ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन: 145 दिरहम प्रत्येक