Gaza में UAE की बड़ी मदद, 75 ट्रकों से भेजा 663 टन जरूरी सामान

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा में जारी मानवीय संकट के बीच मदद का हाथ बढ़ाया है। ‘ऑपरेशन chivalrous knight 3’ के तहत UAE ने पांच सहायता काफिले भेजे हैं, जिनमें कुल 663 टन जरूरी सामान शामिल है। इस मद

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा में जारी मानवीय संकट के बीच मदद का हाथ बढ़ाया है। ‘ऑपरेशन chivalrous knight 3’ के तहत UAE ने पांच सहायता काफिले भेजे हैं, जिनमें कुल 663 टन जरूरी सामान शामिल है। इस मदद का मकसद वहां के प्रभावित परिवारों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है।

इस राहत अभियान के तहत कुल 75 ट्रकों को गाजा भेजा गया है, जिनमें मुख्य रूप से भोजन और रहने के लिए शेल्टर मटेरियल भेजा गया है। यह पूरा काम UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के निर्देशों पर किया जा रहा है। मदद का सामान मिस्र के अल अरिश में स्थित UAE ह्यूमैनिटेरियन एड लॉजिस्टिक्स सेंटर के जरिए भेजा गया, ताकि सामान बिना किसी रुकावट के जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

UAE की यह कोशिशें काफी समय से जारी हैं। 2 अगस्त 2026 को इस ऑपरेशन ने लगातार 1,000 दिनों तक राहत कार्य पूरा करने का बड़ा पड़ाव पार किया। 5 नवंबर 2023 को शुरू हुए इस मिशन के जरिए अब तक 1,26,000 टन से ज्यादा मदद भेजी जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 3.89 अरब डॉलर से अधिक है। इस भारी मात्रा में सहायता को पहुंचाने के लिए अब तक 770 से ज्यादा उड़ानों, 25 जहाजों और 13,000 से ज्यादा ट्रकों का इस्तेमाल किया गया है।

राहत सामग्री के अलावा, UAE गाजा में अपने फील्ड अस्पताल और अल अरिश में फ्लोटिंग अस्पताल के जरिए मेडिकल सहायता भी दे रहा है। UAE का यह कदम फिलिस्तीनी लोगों के प्रति उसकी एकजुटता और मानवीय जिम्मेदारी को दर्शाता है।