Gaza में UAE की बड़ी मदद, 74 ट्रकों से पहुँचाया 1,056 टन राशन और दवाइयां
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा के लोगों की मदद के लिए अपनी मुहिम ‘ऑपरेशन शिवालरस नाइट 3’ के तहत एक और बड़ा कदम उठाया है। इस मिशन के जरिए 74 ट्रकों के काफिले में 1,056 टन खाने-पीने का सामान, दवाइयां
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा के लोगों की मदद के लिए अपनी मुहिम ‘ऑपरेशन शिवालरस नाइट 3’ के तहत एक और बड़ा कदम उठाया है। इस मिशन के जरिए 74 ट्रकों के काफिले में 1,056 टन खाने-पीने का सामान, दवाइयां और रहने के लिए जरूरी सामग्री गाजा पहुँचाई गई है। यह मदद उन लोगों के लिए भेजी गई है जो युद्ध की वजह से मुश्किल हालात में हैं।
UAE की यह कोशिश फिलिस्तीनी लोगों को राहत पहुँचाने और वहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जारी है। इस पूरे काम में मिस्र (Egypt) की सरकार के साथ तालमेल बिठाया गया है। मदद का सामान तैयार करने और भेजने का काम अल-अरीश, मिस्र स्थित UAE के लॉजिस्टिक्स सेंटर में किया गया। इस ऑपरेशन के प्रवक्ता मोहम्मद अल शरीफ ने बताया कि UAE अपनी प्रतिबद्धता के साथ वहां मानवीय सहायता पहुँचा रहा है।
बता दें कि राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के निर्देश पर 5 नवंबर 2023 को इस ऑपरेशन की शुरुआत हुई थी। 2 अगस्त 2026 तक इस मिशन ने लगातार 1,000 दिन पूरे कर लिए हैं। अब तक UAE ने गाजा के लिए 3.89 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की मदद भेजी है, जिसमें 1.26 लाख टन से ज्यादा राहत सामग्री शामिल है। यह सामान 770 से ज्यादा फ्लाइट्स, 25 जहाजों और 13,000 से ज्यादा ट्रकों के जरिए पहुँचाया गया है।
सिर्फ राशन ही नहीं, UAE ने वहां स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर दिया है। गाजा में UAE का फील्ड अस्पताल और अल-अरीश में फ्लोटिंग अस्पताल अब तक 2.30 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज कर चुके हैं। इसके अलावा, दुर्गम इलाकों में मदद पहुँचाने के लिए ‘बर्ड्स ऑफ गुडनेस’ नाम से 81 एयरड्रॉप मिशन चलाए गए, जिनसे 4,000 टन सामान पहुँचाया गया। वहां पानी की किल्लत दूर करने के लिए डिसैलिनेशन प्लांट और बेकरी जैसे स्थायी इंतजाम भी किए गए हैं।