Gaza में UAE की बड़ी मदद, 817 टन राशन और शेल्टर सामग्री के साथ पहुंचे 68 ट्रक

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा पट्टी में फंसे लोगों की मदद के लिए अपनी राहत मुहिम तेज कर दी है। ‘ऑपरेशन शिवालरस नाइट 3’ के तहत इस हफ्ते पांच सहायता काफिले गाजा भेजे गए। इन काफिलों में कुल 68 ट्रक थे

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा पट्टी में फंसे लोगों की मदद के लिए अपनी राहत मुहिम तेज कर दी है। ‘ऑपरेशन शिवालरस नाइट 3’ के तहत इस हफ्ते पांच सहायता काफिले गाजा भेजे गए। इन काफिलों में कुल 68 ट्रक थे, जिनमें 817 टन खाने-पीने का सामान और रहने के लिए शेल्टर सामग्री भेजी गई ताकि वहां के लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें।

यह पूरा ऑपरेशन UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के निर्देशों पर 5 नवंबर 2023 को शुरू किया गया था। इसका मकसद गाजा के लोगों तक लगातार भोजन, दवाइयां और जरूरी सेवाएं पहुंचाना है। UAE ने इसके लिए समुद्र और हवा के जरिए एक विशेष ब्रिज बनाया है, जिसमें अब तक 300 से ज्यादा जमीनी काफिले भेजे जा चुके हैं।

मदद पहुंचाने के लिए UAE की टीम मिस्र के अल अरिश में स्थित लॉजिस्टिक्स सेंटर से काम कर रही है और मिस्र सरकार के साथ मिलकर तालमेल बिठा रही है। UAE का कहना है कि वह बिना किसी धर्म, जाति या रंग के भेदभाव के यह मदद पहुंचा रहा है और राजनीतिक मतभेद राहत कार्य के आड़े नहीं आने चाहिए।

राशन के साथ-साथ वहां स्वास्थ्य सेवाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। अल अरिश में UAE का एक फ्लोटिंग हॉस्पिटल (तैरता हुआ अस्पताल) चल रहा है, जहां गाजा के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 26 जून 2026 को इस अस्पताल में चार जटिल ऑपरेशन सफल रहे। फरवरी में दोबारा खुलने के बाद से अब तक यहां 90 मरीजों का इलाज किया जा चुका है, जिसमें इंडोनेशिया की एक मेडिकल टीम भी मदद कर रही है।