UAE में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर छुट्टी, 28 से 30 अगस्त तक मिलेगा लॉन्ग वीकेंड
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन यानी मवलिद अल नबी के मौके पर सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है, जिससे लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। UAE गवर्नम
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन यानी मवलिद अल नबी के मौके पर सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है, जिससे लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।
UAE गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस ने आधिकारिक तौर पर शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। चूंकि 29 अगस्त को शनिवार और 30 अगस्त को रविवार है, इसलिए यह छुट्टी एक लॉन्ग वीकेंड में बदल गई है। अब लोग 28 से 30 अगस्त तक आराम कर सकेंगे और परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
यह फैसला UAE कैबिनेट के 1 जनवरी 2025 के एक नियम के तहत लिया गया है। इस नियम के मुताबिक, ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा को छोड़कर अन्य सार्वजनिक छुट्टियों को हफ्ते के शुरू या अंत में शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कर्मचारियों को लंबा वीकेंड मिले और उनके काम करने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर चांद देखने पर आधारित होता है, इसलिए धार्मिक छुट्टियों की सटीक तारीखों की पुष्टि समय आने पर आधिकारिक तौर पर की जाती है। इस घोषणा की जानकारी गल्फ न्यूज, अरेबियन बिजनेस और दुबई आई जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भी साझा की है।