UAE में अब चेहरे और हाथ की भी होगी ट्रांसप्लांट, Hayat प्रोग्राम के तहत बढ़ाया गया दायरा

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant) के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHAP) ने ‘Hayat’ प्रोग्राम का विस्तार किया है, जिसके तहत अब मरीज

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant) के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHAP) ने ‘Hayat’ प्रोग्राम का विस्तार किया है, जिसके तहत अब मरीजों के चेहरे, हाथ, बाजू, गर्भाशय और आंतों के ट्रांसप्लांट भी किए जाएंगे। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 अगस्त 2026 को विश्व अंग दान दिवस पर इस नई योजना की घोषणा की। अब केवल मुख्य अंगों ही नहीं, बल्कि कॉर्निया, हड्डियों, त्वचा और हार्ट वॉल्व जैसे ऊतकों (Tissues) के दान को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अस्पतालों में खास ‘डोनर यूनिट’ बनाए जाएंगे, जहां ट्रेंड डॉक्टर संभावित डोनर्स की पहचान करेंगे और उनके परिवारों की मदद करेंगे ताकि अंगों की उपलब्धता बढ़ सके और मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े।

UAE सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम भी लागू किए हैं। फेडरल डिक्री-लॉ नंबर 25 (2023) के तहत अंगों के सही बंटवारे और डोनर व मरीज के अधिकारों का ख्याल रखा जाएगा। जनवरी 2026 में कानून में बदलाव कर बायो-इंजीनियर्ड और गैर-मानवीय अंगों के इस्तेमाल का रास्ता भी साफ किया गया है। साथ ही, अंग दान करने वालों और उनके परिवारों के लिए मेडिकल इंश्योरेंस, यात्रा और रहने की सुविधा जैसे सपोर्ट पैकेज भी शुरू किए गए हैं।

2017 से अब तक इस प्रोग्राम के जरिए 1,780 ट्रांसप्लांट हुए हैं, जिससे 1,500 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है। वर्तमान में 39,000 से ज्यादा लोग अंग दान के लिए रजिस्टर्ड हैं।

अंग का प्रकार कुल ट्रांसप्लांट की संख्या
किडनी 924
लिवर 502
फेफड़े (Lungs) 181
दिल (Heart) 151
पैनक्रियाज 22

स्वास्थ्य मंत्री अहमद अली अल सयेघ ने कहा कि यह प्रोग्राम UAE के हेल्थ सिस्टम को आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने लोगों से इस नेक काम के लिए आगे आने की अपील की है।