USA के स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगा UAE का दम, पहली बार आसमान में उड़ान भरेगी Fursan Al Emarat टीम

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मशहूर एरोबेटिक टीम ‘Fursan Al Emarat’ अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हिस्सा लेगी। यह पहली बार होगा जब यह टीम 4 जुलाई 2026 को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर वह

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मशहूर एरोबेटिक टीम ‘Fursan Al Emarat’ अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हिस्सा लेगी। यह पहली बार होगा जब यह टीम 4 जुलाई 2026 को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर वहां आसमान में करतब दिखाएगी। इस ऐतिहासिक मौके पर UAE के जेट्स अमेरिकी नौसेना के Blue Angels और अमेरिकी वायु सेना के विमानों के साथ उड़ान भरेंगे।

UAE रक्षा मंत्रालय ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक, यह कदम दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक दोस्ती और साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए UAE अपनी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और अपने पायलटों की काबिलियत को दुनिया के सामने रखेगा। टीम के जेट्स आसमान में UAE के झंडे के रंगों वाली आकृतियां बनाएंगे, जो दोनों देशों की मजबूत साझेदारी की याद दिलाएगा।

Fursan Al Emarat की टीम 3 जुलाई 2026 को ही अमेरिका पहुंच चुकी है। रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें जेट्स को तैयारी करते देखा जा सकता है। इस बार टीम अपने चीन निर्मित Hongdu L-15 जेट्स लेकर आई है, जिन्हें लॉन्ग आइलैंड मैकआर्थर एयरपोर्ट पर देखा गया। ये विमान पहली बार किसी अमेरिकी एयर शो में नजर आएंगे। इन जेट्स का रंग काला और सुनहरा है, जो रेगिस्तान की रेत और तेल भंडार का प्रतीक माना जाता है।

4 जुलाई के मुख्य कार्यक्रम के अलावा, यह टीम 5 और 6 जुलाई 2026 को जोन्स बीच स्टेट पार्क में होने वाले FourLeaf Air Show में भी अपना प्रदर्शन करेगी। इस पूरे आयोजन में नासा से जुड़े विमान, F-5 टाइगर II, F-15D ईगल और F/A-18B हॉर्नेट जैसे शक्तिशाली विमान भी वॉशिंगटन डीसी के ऊपर उड़ान भरेंगे।