UAE में मिसाइल हमले का गलत अलर्ट जारी होने से मचा हड़कंप, NCEMA ने बताया तकनीकी खराबी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी जैसे बड़े शहरों में शुक्रवार शाम को अचानक मिसाइल हमले के अलर्ट मैसेज आने से लोग घबरा गए। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने बाद में साफ

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी जैसे बड़े शहरों में शुक्रवार शाम को अचानक मिसाइल हमले के अलर्ट मैसेज आने से लोग घबरा गए। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने बाद में साफ किया कि ये अलर्ट किसी खतरे की वजह से नहीं बल्कि सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण भेजे गए थे।

यह घटना 26 जून 2026 की शाम को हुई। NCEMA ने बताया कि देश के अर्ली वार्निंग सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से गलत चेतावनी वाले मैसेज लोगों के फोन पर पहुँच गए। जैसे ही इस गलती का पता चला, एक्सपर्ट टीमों ने तुरंत काम शुरू किया और खराबी को ठीक कर दिया। इसके बाद सिस्टम को दोबारा सामान्य स्थिति में लाया गया।

इस मामले में NCEMA और सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी ने अपनी गलती मानी और लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह खराबी अनजाने में हुई थी और जनता के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। वहीं, मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर ने भी अलग-अलग अलर्ट जारी किए। शुरुआत में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने की सलाह दी गई, लेकिन बाद में उन्हें भरोसा दिलाया गया कि सब सुरक्षित है और पहले दिए गए अलर्ट को नजरअंदाज करने को कहा गया।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सरकारी चैनलों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करें और बिना जांचे-परखे किसी भी खबर को आगे न बढ़ाएं। बता दें कि UAE ने मार्च 2026 में अपने अर्ली वार्निंग सिस्टम को अपडेट किया था, ताकि क्षेत्रीय तनाव के समय लोगों को सही जानकारी दी जा सके। यह सिस्टम जियोलोकेशन आधारित है, जिसका मतलब है कि अलर्ट केवल उन्हीं इलाकों में भेजे जाते हैं जहाँ खतरा होता है।