UAE में भीषण गर्मी का कहर, Sweihan में पारा 49.4°C पहुंचा, कई शहरों में Fog Alert जारी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों पारा तेजी से चढ़ रहा है और लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। National Center of Meteorology (NCM) के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, जिस

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों पारा तेजी से चढ़ रहा है और लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। National Center of Meteorology (NCM) के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 20 जून 2026 को Sweihan, Al Ain में सबसे ज्यादा 49.4°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा Mezaira, Um Azimul, Mukhariz और Al Quaa जैसे इलाकों में भी गर्मी का असर रहा, जहां पारा 48.1°C से 48.6°C के बीच दर्ज हुआ। Liwa में तापमान 46°C और Al Ain में 45°C तक गया, जबकि Dubai और Abu Dhabi में यह करीब 42°C के आसपास रहा।

NCM ने आने वाले दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है। 21 जून को मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा और 22 जून की सुबह पूर्वी इलाकों में कम ऊंचाई वाले बादल छा सकते हैं। वहीं, 23 और 24 जून की रात को नमी बढ़ने की संभावना है, जिससे पश्चिमी तटीय और अंदरूनी इलाकों में कोहरा (Fog) या धुंध छा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे खुले और अंदरूनी इलाकों में धूल उड़ सकती है। गर्मी के पहले हिस्से (21 जून से 10 अगस्त) के दौरान दिन का औसत तापमान 41°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन अंदरूनी इलाकों में यह 50°C के पार भी जा सकता है। अगस्त के मध्य से सितंबर के अंत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस काफी बढ़ जाएगी।