UAE से आयरलैंड लाया गया अंतरराष्ट्रीय डॉन Daniel Kinahan, दुबई कोर्ट के आदेश के बाद हुई गिरफ्तारी
World : अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के कथित सरगना Daniel Kinahan को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आयरलैंड को सौंप दिया है। 9 अगस्त 2026 को Kinahan को दुबई से आयरलैंड की राजधानी डबलिन ले जाया गया, जहां उसे तुरंत गिरफ्तार कर
World : अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के कथित सरगना Daniel Kinahan को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आयरलैंड को सौंप दिया है। 9 अगस्त 2026 को Kinahan को दुबई से आयरलैंड की राजधानी डबलिन ले जाया गया, जहां उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई दुबई कोर्ट ऑफ कैसेशन के एक आदेश के बाद हुई है।
Kinahan पर आपराधिक संगठन चलाने, हत्या और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। आयरलैंड की पुलिस के मुताबिक, उसका यह गैंग 1 अरब यूरो से भी ज्यादा की संपत्ति का मालिक है। उसे डबलिन के स्पेशल क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे हाई-सिक्योरिटी वाली Portlaoise जेल भेज दिया गया है। अब उसकी अगली कोर्ट पेशी 5 अक्टूबर को होगी।
इस पूरे मामले में UAE और आयरलैंड के बीच हुए प्रत्यर्पण समझौते (Extradition Treaty) ने बड़ी भूमिका निभाई। यह समझौता अक्टूबर 2024 में साइन हुआ था और मई 2025 से लागू हुआ। इसी कानूनी आधार पर Kinahan को दुबई से बाहर निकाला गया। आयरलैंड सरकार ने उसके लिए एक खास सरकारी विमान भेजा था, जो 8 अगस्त को दुबई पहुंचा था।
UAE के न्याय मंत्री Abdullah Al Nuaimi और आयरलैंड के न्याय मंत्री Jim O’Callaghan ने इस ऑपरेशन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक बड़ा उदाहरण है और इससे साबित होता है कि अपराधियों के लिए दुनिया में कोई सुरक्षित जगह नहीं है। आयरलैंड के प्रधानमंत्री Micheál Martin ने भी अपनी पुलिस और अमीराती अधिकारियों के तालमेल की सराहना की है।
बता दें कि Kinahan को अप्रैल 2026 में दुबई में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसका एक साथी Sean McGovern भी UAE से प्रत्यर्पित किया गया था, जिसे जून में 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अमेरिका ने भी 2022 में Kinahan और उसके संगठन पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।