UAE में शुरू हुई Etihad Rail की पैसेंजर सर्विस, जानें रूट, तारीख और सफर के जरूरी नियम

World: UAE में ट्रांसपोर्ट के तरीके को बदलने के लिए Etihad Rail ने अपनी पैसेंजर सर्विस शुरू कर दी है। इस नेशनल रेलवे नेटवर्क का मकसद शहरों और उद्योगों के बीच तेज और टिकाऊ कनेक्शन बनाना है। अब लोग ट्रेन के जरिए एक शहर से

World: UAE में ट्रांसपोर्ट के तरीके को बदलने के लिए Etihad Rail ने अपनी पैसेंजर सर्विस शुरू कर दी है। इस नेशनल रेलवे नेटवर्क का मकसद शहरों और उद्योगों के बीच तेज और टिकाऊ कनेक्शन बनाना है। अब लोग ट्रेन के जरिए एक शहर से दूसरे शहर आसानी से जा सकेंगे, जिससे यात्रा का समय कम होगा और सुविधा बढ़ेगी।

Etihad Rail ने अपनी सेवाओं को अलग-अलग चरणों में शुरू करने का प्लान बनाया है। सबसे पहले 30 जून 2026 को अबू धाबी के मोहम्मद बिन जायद सिटी स्टेशन और फुजैराह के अल हिलाल सिटी स्टेशन के बीच छह डेली सर्विस शुरू की गई। इसके बाद 30 सितंबर 2026 को दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट और शारजाह के अल धैद स्टेशन चालू होंगे। 30 दिसंबर 2026 तक अल धफरा रीजन के स्टेशन खुलेंगे और मार्च 2027 तक शारजाह यूनिवर्सिटी सिटी स्टेशन के साथ यह शुरुआती नेटवर्क पूरा हो जाएगा।

सफर करने वाले यात्रियों के लिए कुछ कड़े नियम भी बनाए गए हैं ताकि सुरक्षा बनी रहे। यात्रियों को अपनी पहचान के लिए Emirates ID या पासपोर्ट साथ रखना जरूरी होगा। स्टेशन के गेट ट्रेन छूटने से दो मिनट पहले बंद हो जाएंगे।

नियम/श्रेणी विवरण
प्रतिबंधित सामान साइकिल, ई-बाइक, हथियार, विस्फोटक, नशीले पदार्थ और शराब
पालतू जानवर केवल मंजूर किए गए कैरियर में ही अनुमति
बच्चे और शिशु शिशु गोद में मुफ्त (एक वयस्क के साथ), 14 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ वयस्क जरूरी
सामान पर्सनल लगेज और एक कैरी-ऑन बैग की अनुमति (निश्चित सीमा तक)
व्यवहार धूम्रपान, शोर मचाना, बिना अनुमति फोटो खींचना और गंदगी फैलाना मना है
ड्रेस कोड शालीन और उचित कपड़े पहनना अनिवार्य है

इस प्रोजेक्ट को लेकर शेख़ नह्यान बिन मुबारक अल नह्यान ने इसे भविष्य के लिए एक बड़ा निवेश बताया है। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख़ खालिद बिन मोहम्मद ने कहा कि इससे निवेश, पर्यटन और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। Etihad Rail के CEO शादी मलाक के मुताबिक, अबू धाबी और फुजैराह के बीच बुकिंग शुरू होते ही काफी मांग देखी गई है। इस नेटवर्क का लक्ष्य 2030 तक सालाना 3.6 करोड़ यात्रियों को ट्रांसपोर्ट करना है।