UAE में पहली बार चलेगी पैसेंजर ट्रेन, 30 जून को फुजैराह से अबू धाबी के बीच शुरू होगा सफर
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के इतिहास में पहली बार पैसेंजर रेल सेवा शुरू होने जा रही है। Etihad Rail ने 30 जून 2026 को फुजैराह से अबू धाबी के बीच अपनी पहली यात्री ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस खास मौके के लिए कंपन
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के इतिहास में पहली बार पैसेंजर रेल सेवा शुरू होने जा रही है। Etihad Rail ने 30 जून 2026 को फुजैराह से अबू धाबी के बीच अपनी पहली यात्री ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस खास मौके के लिए कंपनी ने जनता से पहले यात्री के लिए नामांकन मांगे हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले किसी व्यक्ति को यह सम्मान देना चाहते हैं।
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने मोहम्मद बिन जायद सिटी पैसेंजर ट्रेन स्टेशन का उद्घाटन किया और सेवाओं की तारीखों की पुष्टि की। इस प्रोजेक्ट का मकसद अलग-अलग अमीरात के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और पर्यटन व शहरी विकास को बढ़ावा देना है। चुने हुए पहले यात्री को 30 जून की पहली यात्रा में कोच नंबर 1 की सीट नंबर 1 पर बैठने का मौका मिलेगा। इसके लिए नामांकन 27 जून 2026 की सुबह 10 बजे तक दिए जा सकते हैं।
ट्रेन सेवा की बुकिंग 23 जून 2026 को शुरू हुई थी और लोगों में इसे लेकर काफी क्रेज देखा गया। महज दो दिनों में 5,000 बुकिंग हो चुकी हैं और 30 जून की पहली तीन यात्राओं की सभी सीटें फुल हो गई हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| रूट | अबू धाबी से फुजैराह |
| सफर का समय | 1 घंटा 45 मिनट |
| ट्रेन की रफ्तार | 200 किमी प्रति घंटा तक |
| सीट क्षमता | एक ट्रेन में 400 यात्री |
| किराया (Comfort Class) | 55 AED (शुरुआती ऑफर में 50% छूट) |
| किराया (Premium Class) | 120 AED (शुरुआती ऑफर में 50% छूट) |
| सुविधाएं | Wi-Fi, चार्जिंग पॉइंट, डाइनिंग और लगेज स्पेस |
आने वाले समय में इस नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। 30 सितंबर 2026 को दुबई और अल धैद स्टेशन खुलेंगे, दिसंबर 2026 में अल धफरा क्षेत्र के स्टेशन शुरू होंगे और मार्च 2027 तक शारजाह स्टेशन के खुलने के साथ पूरा रूट तैयार हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए मोहम्मद बिन जायद सिटी स्टेशन से अबू धाबी के मुख्य इलाकों के लिए शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।