UAE में अब ट्रेन से होगा सफर, Abu Dhabi से Fujairah सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में पहुंचेगी ट्रेन

World : UAE में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब Abu Dhabi से Fujairah जाने के लिए घंटों सड़क पर समय बिताने की जरूरत नहीं होगी। Etihad Rail ने अपनी पैसेंजर सर्विस की तैयारी पूरी कर ली है, जिससे यह लंबा सफर अब बहुत क

World : UAE में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब Abu Dhabi से Fujairah जाने के लिए घंटों सड़क पर समय बिताने की जरूरत नहीं होगी। Etihad Rail ने अपनी पैसेंजर सर्विस की तैयारी पूरी कर ली है, जिससे यह लंबा सफर अब बहुत कम समय में पूरा हो जाएगा।

शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने Abu Dhabi के मोहम्मद बिन जायद सिटी पैसेंजर ट्रेन स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि Abu Dhabi और Fujairah के बीच ट्रेन सेवा 30 जून 2026 से शुरू होगी। सड़क के मुकाबले इस रास्ते पर समय की काफी बचत होगी, क्योंकि अब यह सफर करीब 1 घंटा 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।

विवरण जानकारी
सेवा शुरू होने की तारीख 30 जून 2026
कुल समय (Abu Dhabi से Fujairah) 1 घंटा 45 मिनट
कंफर्ट क्लास किराया 55 दिरहम
प्रीमियम क्लास किराया 120 दिरहम
ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 200 किमी प्रति घंटा
एक ट्रेन में क्षमता 400 यात्री
बुकिंग की शुरुआत 23 जून 2026 से (App और Website पर)

इस नेटवर्क का विस्तार धीरे-धीरे किया जाएगा। 30 सितंबर 2026 को दुबई और अल धैद स्टेशन खुलेंगे, जबकि अल धफरा क्षेत्र के स्टेशन 30 दिसंबर 2026 को शुरू होंगे। पूरा नेटवर्क 30 मार्च 2027 को शारजाह स्टेशन खुलने के साथ तैयार हो जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट, खाने-पीने की सुविधा और काम करने के लिए अलग जगह दी गई है। Abu Dhabi और Fujairah के बीच रोजाना दोनों तरफ से तीन ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल राउंड ट्रिप टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।