UAE में फोन पर आने वाले Emergency Alert से लोग हुए परेशान, जानिए क्या है पूरा मामला

World : UAE में रहने वाले लोगों के फोन पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आने से हड़कंप मच गया। यह अलर्ट सिस्टम देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का हिस्सा है, लेकिन हाल के दिनों में कुछ घटनाओं और तकनीकी खराबी की वजह से लोग काफी

World : UAE में रहने वाले लोगों के फोन पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आने से हड़कंप मच गया। यह अलर्ट सिस्टम देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का हिस्सा है, लेकिन हाल के दिनों में कुछ घटनाओं और तकनीकी खराबी की वजह से लोग काफी उलझन में नजर आए।

12 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे UAE सरकार ने मिसाइल अलर्ट जारी किया था। ईरान की तरफ से आने वाले ड्रोन और मिसाइलों के खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने की सलाह दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी। इससे पहले 26 जून 2026 को भी एक अलर्ट आया था, लेकिन बाद में NCEMA ने बताया कि यह सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से गलत मैसेज चला गया था।

UAE के नेशनल अर्ली वार्निंग सिस्टम में मार्च 2026 में कुछ बड़े बदलाव किए गए थे। अब अलर्ट की आवाज समय के हिसाब से बदलती है। सुबह 9:00 बजे से रात 10:30 बजे तक तेज आवाज वाला अलर्ट आता है, जबकि रात 10:30 बजे से सुबह 9:00 बजे तक मैसेज की सामान्य टोन सुनाई देती है ताकि सोते हुए लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। यह सिस्टम केवल उन्हीं इलाकों में मैसेज भेजता है जहाँ खतरा होता है, पूरे देश में एक साथ अलर्ट नहीं भेजा जाता।

सरकार ने लोगों के लिए कुछ जरूरी नियम भी बताए हैं। अलर्ट मिलने पर घबराना नहीं चाहिए और मैसेज को ध्यान से पढ़ना चाहिए। तुरंत किसी सुरक्षित कमरे या इमारत के अंदर चले जाना चाहिए और खिड़कियों या बालकनी जैसी खुली जगहों से दूर रहना चाहिए। साथ ही, केवल सरकारी चैनलों की जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी घटना की फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डालें।