UAE में Electric Scooter चलाने वालों के लिए सख्त नियम, हाईवे पर दिखे तो लगेगा भारी जुर्माना
World : UAE में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने वालों के लिए नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं। अब हाई-स्पीड सड़कों और हाईवे पर इन स्कूटरों को चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा को नजरअंदाज करने वालों के ख
World : UAE में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने वालों के लिए नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं। अब हाई-स्पीड सड़कों और हाईवे पर इन स्कूटरों को चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और स्कूटर भी जब्त किए जा सकते हैं।
Roads and Transport Authority (RTA) और Dubai Police ने यह नियम इसलिए बनाए हैं क्योंकि हाईवे पर इन स्कूटरों के चलने से जान का खतरा बढ़ जाता है। नियम के मुताबिक, जिस भी सड़क की स्पीड लिमिट 60 किमी प्रति घंटा से ज्यादा है, वहां इलेक्ट्रिक स्कूटर ले जाना मना है। इसे पैदल चलने वालों के फुटपाथ पर या ट्रैफिक की उल्टी दिशा में चलाना भी गलत माना जाएगा।
स्कूटर चलाने वालों को केवल तय किए गए साइकिल ट्रैक और सुरक्षित स्ट्रीट जोन में ही चलना होगा, जहां स्पीड लिमिट करीब 30 किमी प्रति घंटा होती है। दुबई में ई-स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तय की गई है, हालांकि कुछ रास्तों पर यह 25 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
| नियम/शर्त | विवरण |
|---|---|
| न्यूनतम उम्र | 16 साल या उससे अधिक |
| जरूरी सामान | हेलमेट अनिवार्य, रिफ्लेक्टिव जैकेट की सलाह |
| स्कूटर की सुविधा | वर्किंग लाइट, ब्रेक और हॉर्न होना जरूरी |
| सवारी | एक स्कूटर पर केवल एक ही व्यक्ति बैठ सकता है |
| परमिट | RTA परमिट जरूरी (ड्राइविंग लाइसेंस वालों को छूट) |
जुर्माने की बात करें तो हाईवे या 60 किमी/घंटा से ज्यादा स्पीड वाली सड़क पर स्कूटर चलाने या सवारी बैठाने पर 300 दिरहम का जुर्माना लगेगा। बिना परमिट, गलत लेन में चलने या बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर 200 दिरहम का जुर्माना देना होगा। गंभीर मामलों में स्कूटर जब्त भी किया जा सकता है।
दुबई पुलिस ने 1 मई 2026 से एक स्पेशल यूनिट शुरू की है जो साइकिल ट्रैक और मुख्य सड़कों पर इन नियमों की निगरानी करेगी। एक नया ड्राफ्ट कानून भी लाया जा रहा है जिसमें बच्चों द्वारा असुरक्षित तरीके से स्कूटर चलाने पर माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अगर स्कूटर को मॉडिफाई करके उसकी स्पीड बढ़ाई गई है, तो उसे छुड़ाने के लिए 50,000 दिरहम की भारी फीस देनी पड़ सकती है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि 2024 के मुकाबले 2025 में ई-स्कूटर हादसों में 97 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।