UAE में e& की सर्विस ठप, लाखों ग्राहकों के अकाउंट और इंटरनेट कनेक्शन हुए प्रभावित
World : UAE में रहने वाले लाखों लोगों को बुधवार शाम अचानक नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ा। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी e& की सर्विस में आई खराबी की वजह से कई ग्राहकों के अकाउंट्स और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। इ
World : UAE में रहने वाले लाखों लोगों को बुधवार शाम अचानक नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ा। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी e& की सर्विस में आई खराबी की वजह से कई ग्राहकों के अकाउंट्स और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। इस समस्या का असर eLife यूजर्स पर भी पड़ा है जिससे लोग काफी परेशान नजर आए।
कंपनी e& ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनके कई अकाउंट्स में सर्विस की समस्या आई है। इस आउटेज की वजह से ग्राहक अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं और सर्विस मैनेजमेंट से जुड़े डिजिटल काम भी रुके हुए हैं। कंपनी ने इस खराबी के बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी कर सूचित किया है।
यह पूरी घटना बुधवार शाम, 8 जुलाई 2026 को हुई। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रात 8:13 बजे तक स्थिति बनी हुई थी और कंपनी इसे ठीक करने में जुटी थी। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस समस्या के पूरी तरह ठीक होने का समय नहीं बताया गया है।