UAE और Dubai जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द, Middle East में तनाव के कारण बदला शेड्यूल, यात्री पहले चेक करें स्टेटस

World : अगर आप आने वाले दिनों में UAE या Dubai की यात्रा करने वाले हैं, तो सावधान हो जाइए। Middle East में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं या उनके समय में बदलाव किया ह

World : अगर आप आने वाले दिनों में UAE या Dubai की यात्रा करने वाले हैं, तो सावधान हो जाइए। Middle East में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं या उनके समय में बदलाव किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

ताजा अपडेट के मुताबिक, Emirates ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुवैत की सभी आठ और बहरीन की तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। इसी तरह Etihad Airways ने अबू धाबी से बहरीन और कुवैत के बीच चुनिंदा उड़ानों को बंद किया है। Air Arabia ने भी पांच गल्फ कॉरिडोर में फ्लाइट्स रद्द करने की जानकारी दी है। Qatar Airways ने दोहा से बहरीन, कुवैत और इरबिल के बीच यात्री सेवाओं को 7 अगस्त तक के लिए निलंबित रखा है।

वहीं flydubai अपनी सेवाएं सामान्य रूप से चला रही है, लेकिन कुछ रूटों पर समय में बदलाव और रास्ते बदलने की वजह से सफर का समय बढ़ सकता है। कई बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें लंबे समय के लिए बंद की हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

एयरलाइन कब तक बंद रहेंगी फ्लाइट्स
British Airways 31 अक्टूबर तक
Singapore Airlines, Air Canada, Cathay Pacific, Finnair, ITA Airways 24 अक्टूबर तक
Lufthansa, Swiss International Air Lines 13 सितंबर तक
Aegean Airlines, Air Astana 31 अगस्त तक
KLM 23 अगस्त तक
Philippine Airlines 2 अक्टूबर तक

UAE General Civil Aviation Authority (GCAA) ने फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए विशेष फ्लाइट्स शुरू की हैं। अधिकारियों ने कहा है कि यात्री तब तक एयरपोर्ट न जाएं जब तक एयरलाइन उन्हें सीधे संपर्क कर शेड्यूल न बता दे। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और वहां जाने से बचने या सावधानी बरतने को कहा है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) पर भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों को फ्लाइट छूटने से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। यात्रियों को कहा गया है कि वे ऑनलाइन चेक-इन और एयरलाइन ऐप्स का इस्तेमाल करें ताकि एयरपोर्ट पर परेशानी न हो।