UAE में डिलीवरी राइडर्स के लिए नए नियम, दोपहर 12:30 से 3 बजे तक काम करने की मजबूरी नहीं
World : UAE सरकार ने भीषण गर्मी से बचाने के लिए डिलीवरी राइडर्स की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब गर्मी के दिनों में दोपहर के समय काम करने के नियमों को और सख्त किया गया है ताकि धूप और लू से मजदूरों को बचाया जा सके। Ministry of H
World : UAE सरकार ने भीषण गर्मी से बचाने के लिए डिलीवरी राइडर्स की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब गर्मी के दिनों में दोपहर के समय काम करने के नियमों को और सख्त किया गया है ताकि धूप और लू से मजदूरों को बचाया जा सके।
Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) के मुताबिक, हर साल 15 जून से 15 सितंबर तक मिड-डे ब्रेक लागू रहता है। इस दौरान दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक डिलीवरी राइडर्स को काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। अगर राइडर अपनी मर्जी से काम नहीं करना चाहता, तो वह अपनी कंपनी से बात करके इस समय ब्रेक ले सकता है। साथ ही, इन घंटों के दौरान पैदल डिलीवरी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
कंपनियों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने वर्कर्स को आराम करने के लिए स्टेशन, पीने का साफ पानी और ठंडक के इंतजाम मुहैया कराएं। 2026 की गर्मियों के लिए UAE में 12,000 से ज्यादा एयर-कंडीशन्ड रेस्ट स्टेशन बनाए गए हैं, जो 2024 में केवल 6,000 थे। राइडर्स अपने डिलीवरी ऐप में दिए गए मैप के जरिए अपने पास के कूलिंग स्टेशन का पता लगा सकते हैं।
इस पूरी व्यवस्था में Dubai के RTA, Abu Dhabi Mobility और कई निजी कंपनियां जैसे Talabat, Deliveroo, Noon और Careem मिलकर काम कर रही हैं। सरकार ने साफ किया है कि नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आम लोग किसी भी उल्लंघन की शिकायत MoHRE के कॉल सेंटर (600 590 000), वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं।