Gaza में UAE ने भेजी 786 टन राहत सामग्री, 64 ट्रकों में पहुँचाया खाना और टेंट
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा पट्टी में मुश्किल हालात से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। UAE ने 64 ट्रकों के जरिए 786 टन मानवीय सहायता सामग्री गाजा भेजी है। इस मदद में मुख्य रूप से खाने-पीने
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा पट्टी में मुश्किल हालात से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। UAE ने 64 ट्रकों के जरिए 786 टन मानवीय सहायता सामग्री गाजा भेजी है। इस मदद में मुख्य रूप से खाने-पीने के पैकेट और रहने के लिए शेल्टर का सामान शामिल है।
यह पूरी कार्रवाई ‘ऑपरेशन शिवालेरस नाइट 3’ (Operation Chivalrous Knight 3) के तहत की गई है। UAE की टीमें अल अरिश में इस सामान को तैयार कर रही थीं, ताकि इसे सही समय पर गाजा पट्टी के अंदर पहुँचाया जा सके। इस पूरे ऑपरेशन को मिस्र (Egypt) के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर पूरा किया गया है, जिससे मदद की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
UAE ने साफ किया है कि वह फिलिस्तीनी लोगों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह सहायता अभियान उन परिवारों के लिए है जो मौजूदा मानवीय संकट के कारण बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हैं। इस काम में एमिरेट्स रेड क्रेसेंट (ERC) की भी अहम भूमिका रही है, जिसे शेख हमदान बिन जायद के दिशा-निर्देशों के तहत फंड दिया गया है।
बता दें कि यह कोई एक बार की मदद नहीं है, बल्कि UAE लगातार गाजा में सामान भेज रहा है। जून के पहले और दूसरे हफ्ते में भी कई काफिले भेजे गए थे, जिनमें सैकड़ों ट्रक और हजारों टन राशन शामिल था। UAE एक सिस्टम के जरिए यह सुनिश्चित कर रहा है कि जरूरतमंद लोगों तक यह मदद पहुँचती रहे।