UAE में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले नाकाम, डिफेंस सिस्टम ने बीच हवा में किए ढेर
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रविवार, 12 जुलाई 2026 को तनाव बढ़ गया जब ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई। हालांकि, UAE की डिफेंस फोर्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन सभी खतरों को नाकाम कर दिया।
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रविवार, 12 जुलाई 2026 को तनाव बढ़ गया जब ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई। हालांकि, UAE की डिफेंस फोर्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन सभी खतरों को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की जरूरत नहीं है।
UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से आई बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन्स को सफलतापूर्वक रोक लिया। देश के कई हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिस पर मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह आवाजें मिसाइलों को बीच हवा में नष्ट करने के दौरान निकली थीं। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने लोगों को शांत रहने और सुरक्षित जगहों पर रुकने की सलाह दी है।
खाब Gulf देशों में तनाव काफी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके सुने गए और वहां की सरकार ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। यह सब तब हुआ जब अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए और ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान किया।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक खबरों पर भरोसा करें। लोगों को निर्देश दिया गया है कि अगर उन्हें जमीन पर मिसाइल या ड्रोन का कोई टुकड़ा मिले, तो उसे छुएं नहीं और न ही उसकी फोटो खींचें, बल्कि तुरंत 999 इमरजेंसी नंबर पर सूचना दें।