West Bank में मस्जिदों में लगाई आग, UAE ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए की कड़ी निंदा
World : वेस्ट बैंक के तुलकारेम और नाब्लस इलाकों में इजरायली बस्तियों के लोगों ने मस्जिदों में आग लगा दी। इस घटना के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इसे कट्टरपंथ और उकसावे वाली हरकत बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। अबू धा
World : वेस्ट बैंक के तुलकारेम और नाब्लस इलाकों में इजरायली बस्तियों के लोगों ने मस्जिदों में आग लगा दी। इस घटना के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इसे कट्टरपंथ और उकसावे वाली हरकत बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। अबू धाबी ने साफ कहा है कि इस तरह की हिंसा से इलाके में नफरत और अस्थिरता बढ़ेगी।
UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मस्जिदों को निशाना बनाना मुसलमानों के खिलाफ उकसाने वाली कार्रवाई है। मंत्रालय ने इजरायली सरकार से मांग की है कि वह इस हिंसा की जिम्मेदारी ले और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दे। UAE का मानना है कि अगर इजरायल ने इस पर सख्त कदम नहीं उठाए, तो इसे चुपचाप इस तरह की हरकतों को मंजूरी देना माना जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी दखल देने की अपील की गई है ताकि शांति प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जा सके।
फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, यह कोई अकेली घटना नहीं है बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। क़ुसरा गांव के मेयर अब्दुल अजीम वादी ने बताया कि एक नई बनी मस्जिद को आग के हवाले कर दिया गया और उसकी दीवारों पर हिब्रू भाषा में ‘यहूदी बदला’ जैसे नारे लिखे गए। वहीं कुर गांव में भी तीन हमलावरों ने मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की, जिसे वहां मौजूद लोगों ने समय रहते बुझा लिया। फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे ‘इजरायली राज्य समर्थित आतंकवाद’ करार दिया है।
दूसरी तरफ, इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उन्होंने क़ुसरा गांव में अपनी टुकड़ियां भेजी हैं और पुलिस सबूत जुटाकर जांच कर रही है। सेना ने धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की बात को गलत बताया है। यह तनाव 24 जुलाई को नाब्लस के पास ताल गांव में हुई हिंसक झड़पों के बाद बढ़ा है, जिसमें चार फिलिस्तीनियों और दो इजरायलियों की मौत हुई थी। इसके बाद से वेस्ट बैंक के कई गांवों में बस्तियों के लोगों द्वारा हमले तेज हो गए हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, इजरायली सेना ने तुलकारेम और नाब्लस में करीब 110 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इजरायली वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच ने अवैध बस्तियों के विस्तार की योजना भी announced की है, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ने की आशंका है।