Saudi Arabia के Najran में हूती हमला, UAE ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- सऊदी की सुरक्षा हमारी सुरक्षा
World : सऊदी अरब के नजरान इलाके में हूती विद्रोहियों ने हमला किया है, जिसकी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कड़ी निंदा की है। UAE के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को सऊदी अरब की सुरक्षा और स्थिरता के लिए सीधा खतरा बताया है। UAE
World : सऊदी अरब के नजरान इलाके में हूती विद्रोहियों ने हमला किया है, जिसकी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कड़ी निंदा की है। UAE के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को सऊदी अरब की सुरक्षा और स्थिरता के लिए सीधा खतरा बताया है। UAE ने साफ किया है कि वह इस मुश्किल घड़ी में पूरी तरह सऊदी अरब के साथ खड़ा है और उसकी सुरक्षा के लिए उठाए गए हर कदम का समर्थन करता है।
यह हमला 6 अगस्त 2026 को हुआ था, जिसमें नजरान के दक्षिणी इलाके में 11 आम लोग घायल हो गए। घायलों में सात सऊदी नागरिक थे, जिनमें एक महिला और चार साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा घायल होने वालों में मिस्र, यमन और पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं। इससे पहले 4 अगस्त को हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के नजरान एयरपोर्ट पर भी हमला करने का दावा किया था।
UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हूती समूह द्वारा किए जा रहे ये आतंकी हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों की अनदेखी करते हैं। मंत्रालय ने दुनिया भर के देशों से अपील की है कि वे ऐसे हमलों को रोकने के लिए तुरंत कड़े कदम उठाएं, क्योंकि इससे न केवल सऊदी अरब की सुरक्षा को खतरा है, बल्कि दुनिया भर में तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है। UAE ने यह भी स्पष्ट किया है कि सऊदी अरब और UAE की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और सऊदी पर कोई भी हमला UAE की सुरक्षा के लिए खतरा माना जाएगा।
इस बीच GCC (खाड़ी सहयोग परिषद) के महासचिव जासिम मोहम्मद अल-बुदईवी ने भी 6 अगस्त के हमलों की निंदा की है। उन्होंने इसे एक आतंकी अपराध और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। UAE ने कहा है कि वह इन आतंकी हमलों और बढ़ते तनाव का जवाब देने का पूरा अधिकार रखता है।