UAE के 5 शहर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में शामिल, Ajman नंबर 1 पर
World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सुरक्षा के मामले में दुनिया भर में अपनी धाक जमा ली है। Numbeo की मिड-ईयर 2026 रिपोर्ट में UAE के पांच शहर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसमें
World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सुरक्षा के मामले में दुनिया भर में अपनी धाक जमा ली है। Numbeo की मिड-ईयर 2026 रिपोर्ट में UAE के पांच शहर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसमें अजमान शहर ने पूरी दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की रैंकिंग में अजमान के बाद अबू धाबी दूसरे और रास अल खैमा तीसरे नंबर पर रहा। शारजाह चौथे स्थान पर है, जबकि दुबई ने दुनिया भर में छठा स्थान पाया है। यह उपलब्धि वहां की वर्ल्ड क्लास सिक्योरिटी और स्मार्ट पुलिसिंग का नतीजा मानी जा रही है।
अजमान पुलिस के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल शेख सुल्तान बिन अब्दुल्ला अल नुऐमी ने बताया कि यह कामयाबी UAE नेतृत्व के विजन और सुरक्षा ढांचे में लगातार किए गए सुधारों की वजह से मिली है। अजमान पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक ऐसा मॉडल अपनाया है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रेडिक्टिव टेक्नोलॉजी और बिग डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल किया गया है, ताकि अपराधों को होने से पहले ही रोका जा सके।
शहर की सुरक्षा के लिए ‘अजमान, द सिटी ऑफ सेफ्टी’ सिस्टम लागू किया गया है। यह सिस्टम स्मार्ट सर्विलांस और रियल टाइम डेटा प्लेटफॉर्म को आपस में जोड़ता है, जिससे किसी भी खतरे की पहचान तुरंत हो जाती है और पुलिस तुरंत एक्शन ले पाती है। इसके अलावा टूरिस्ट पेट्रोल, अमन पेट्रोल, बिल्डिंग प्रोटेक्शन प्रोग्राम और ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए अभियानों ने भी सुरक्षा बढ़ाने में मदद की है।
इस पूरी प्रक्रिया में Numbeo के डेटाबेस और अजमान स्टैटिस्टिक्स सेंटर की अहम भूमिका रही है। स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए आम जनता और पुलिस के बीच भरोसा बढ़ाया गया है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।