UAE में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की धूम, युवाओं को लीडर बनाने के लिए सरकार ने चलाए कई प्रोग्राम
World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने युवाओं की उपलब्धियों की तारीफ की और उन्हें भविष्य का लीडर बनाने के लिए अपनी प्रति
World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने युवाओं की उपलब्धियों की तारीफ की और उन्हें भविष्य का लीडर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दुबई के सुप्रीम लेजिसलेशन कमेटी के सचिव डॉ. अहमद सईद बिन मेशार और दुबई कल्चर एंड आर्ट्स अथॉरिटी की चेयरपर्सन शेख लतीफा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी युवाओं की रचनात्मकता और साहस की सराहना की। सरकार का मानना है कि युवा ही देश के विकास और इनोवेशन की असली ताकत हैं।
युवाओं को तैयार करने के लिए UAE सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। फेडरल यूथ अथॉरिटी ने ‘घतारीफ’ नेशनल रेडिनेस प्रोग्राम शुरू किया है। वहीं, मसदार के ‘सस्टेनेबिलिटी एंबेसडर’ प्रोग्राम के तहत 50 युवाओं को रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है।
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी कई पहल की गई हैं। ‘जुसूर अल फोरास’ प्रोग्राम के जरिए 1 लाख युवाओं को स्किल सिखाने और 10 हजार लोगों को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे अब अफ्रीकी देशों में भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा, अरब यूथ सेंटर और UAE स्पेस एजेंसी ने मिलकर पहला अरब यूथ स्पेस हैकाथॉन भी शुरू किया है।
UAE की रणनीति के तहत 15 से 35 साल के युवाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने नियम बनाया है कि संघीय सरकारी संस्थाओं के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 30 साल से कम उम्र के अमीराती युवाओं को शामिल करना जरूरी होगा। TAQA ट्रांसमिशन जैसी कंपनियां भी युवाओं को क्लीन-एनर्जी करियर के लिए तैयार कर रही हैं ताकि 2050 तक नेट जीरो का लक्ष्य पूरा किया जा सके।