UAE के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों का टूटा रिकॉर्ड, 2025 में 15.6 करोड़ से ज्यादा लोग पहुंचे

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हवाई अड्डों ने साल 2025 में यात्रियों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल कुल 156.8 मिलियन (15.6 करोड़) यात्री UAE के एयरपोर्ट्स से होकर गुजरे। य

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हवाई अड्डों ने साल 2025 में यात्रियों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल कुल 156.8 मिलियन (15.6 करोड़) यात्री UAE के एयरपोर्ट्स से होकर गुजरे। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 9 मिलियन ज्यादा है, जिससे UAE अब एशिया, यूरोप और अफ्रीका को जोड़ने वाला दुनिया का एक बड़ा गेटवे बन गया है।

Federal Competitiveness and Statistics Centre (FCSC) ने 10 जुलाई 2026 को जारी रिपोर्ट में बताया कि 2024 में यात्रियों की संख्या 147.8 मिलियन थी, जिसमें इस बार 6.1% की बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ यात्री ही नहीं, बल्कि विमानों की आवाजाही भी 6.8% बढ़कर 855,300 तक पहुंच गई। UAE के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री Abdulla bin Touq Al Marri ने कहा कि यह कामयाबी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स में किए गए निवेश का नतीजा है, जो ‘We the UAE 2031’ विजन का हिस्सा है।

विभिन्न एयरपोर्ट्स का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

एयरपोर्ट का नाम 2025 में यात्रियों की संख्या खास बात
Dubai International (DXB) 95.2 मिलियन दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Abu Dhabi Airports (AUH) 33 मिलियन से ज्यादा EMEA क्षेत्र का सबसे तेजी से बढ़ता मेगा एयरपोर्ट
Sharjah International 19.48 मिलियन महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्र
Ras Al Khaimah International 1 मिलियन से ज्यादा पहली बार एक मिलियन का आंकड़ा पार किया
Fujairah International 164,600 यात्रियों में 170% का बड़ा उछाल

Dubai Airports के CEO Paul Griffiths के मुताबिक, अब रिकॉर्ड ट्रैफिक कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक सामान्य बात हो गई है। वहीं, Abu Dhabi Airports के Acting CEO Ahmed Juma Al Shamisi ने इसे ऑपरेशनल तैयारी और लंबी रणनीति की जीत बताया। आने वाले समय के लिए भी तैयारी तेज है, क्योंकि 2026 में कुल 135 मिलियन यात्रियों के आने की उम्मीद है, जिसमें अकेले दुबई एयरपोर्ट 99.5 मिलियन यात्रियों का लक्ष्य रख रहा है।

भविष्य की योजनाओं की बात करें तो Dubai World Central (Al Maktoum International Airport) का विस्तार किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 160 मिलियन यात्रियों तक होगी और यह प्रोजेक्ट 2057 तक पूरा होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत, UAE और सऊदी अरब आने वाले समय में ग्लोबल एविएशन ग्रोथ का नेतृत्व करेंगे। हाल ही में GCAA ने सभी उड़ान प्रतिबंध हटा लिए हैं, जिससे हवाई यातायात फिर से सामान्य हो गया है।