Mumbai एयरपोर्ट पर तंजानिया से तस्करी कर लाए गए 2 Lemurs पकड़े गए, आरोपियों की गिरफ्तारी

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर सोमवार को तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ। यहाँ तंजानिया से आए दो यात्रियों के बैग से दो जीवित Lemurs (लेमूर) बरामद किए गए। एयरपोर्ट पर तैना

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर सोमवार को तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ। यहाँ तंजानिया से आए दो यात्रियों के बैग से दो जीवित Lemurs (लेमूर) बरामद किए गए। एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों ने समय रहते इन जानवरों को बचा लिया और तस्करी में शामिल दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरी कार्रवाई में मुंबई कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) ने मिलकर काम किया। जानकारी के मुताबिक, ये यात्री Ethiopian Airlines की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे थे। जब उनके सामान की जांच हुई, तो बैग के अंदर लेमूर मिले। पकड़े जाने के बाद इन जानवरों का मेडिकल चेकअप कराया गया और उनकी हालत स्थिर पाए जाने पर 24 घंटे के भीतर ही उन्हें वापस तंजानिया भेज दिया गया।

इस मामले में Resqink Association for Wildlife Welfare (RAWW) नाम की संस्था ने जानवरों की देखभाल और पहचान करने में मदद की। वहीं, वाइल्डलाइफ वार्डन सुनीश सुब्रमण्यन कुंजु ने बताया कि अब तस्कर दक्षिण भारत के बजाय मुंबई को एंट्री पॉइंट बना रहे हैं क्योंकि दक्षिण भारत में निगरानी बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पकड़े गए लोग अक्सर सिर्फ ‘कूरियर’ या ‘म्यूल्स’ होते हैं, जबकि असली मास्टरमाइंड और खरीदार पीछे छिपे रहते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 और कस्टम्स एक्ट 1962 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। लेमूर CITES की लिस्ट में शामिल संरक्षित जानवर हैं, जिनका व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है। वन्यजीवों की ऐसी तस्करी न केवल प्रकृति के लिए खतरा है, बल्कि इससे बाहरी देशों की खतरनाक बीमारियां और नई प्रजातियां भारत के पर्यावरण में आने का जोखिम भी रहता है।