Mumbai में Tom Holland का शाही अंदाज, Taj Mahal Palace के Tata Suite में कर रहे ठहरने का इंतजाम, एक रात का किराया 12 लाख तक

Maharashtra: हॉलीवुड स्टार Tom Holland अपनी फिल्म ‘The Odyssey’ के मुंबई प्रीमियर के लिए शहर पहुंच चुके हैं। वह मुंबई के मशहूर होटल Taj Mahal Palace के सबसे महंगे Tata Suite में रुके हुए हैं। इस लग्जरी सुइट क

Maharashtra: हॉलीवुड स्टार Tom Holland अपनी फिल्म ‘The Odyssey’ के मुंबई प्रीमियर के लिए शहर पहुंच चुके हैं। वह मुंबई के मशहूर होटल Taj Mahal Palace के सबसे महंगे Tata Suite में रुके हुए हैं। इस लग्जरी सुइट की एक रात की कीमत 7 लाख से 12 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।

यह सुइट किसी होटल के कमरे जैसा नहीं बल्कि एक आलीशान अपार्टमेंट जैसा है जो 5,000 स्क्वायर फीट से ज्यादा में फैला हुआ है। इसमें दो बेडरूम, एक बड़ा लिविंग एरिया, फॉर्मल डाइनिंग रूम, प्राइवेट ऑफिस और एक लाउंज है। साथ ही यहां 15 लोगों के बैठने के लिए एक मीटिंग रूम, प्राइवेट जिम और सौना के साथ एक स्पा भी मौजूद है। इस सुइट से अरब सागर और Gateway of India का 270 डिग्री का शानदार नजारा दिखता है।

Christopher Nolan की फिल्म ‘The Odyssey’ का इंडिया प्रीमियर 10 और 11 जुलाई 2026 को मुंबई में हो रहा है। 10 जुलाई को मीडिया के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई और 11 जुलाई को फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां इसमें शामिल होंगी। 11 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी जहां डायरेक्टर Nolan मीडिया से बात करेंगे।

मुंबई को इस फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर टूर के लिए दुनिया के सिर्फ चार शहरों में से एक चुना गया है, जिसमें लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब Christopher Nolan की किसी फिल्म का खास प्रीमियर भारत में हो रहा है। फिल्म में Matt Damon ने ओडिसियस और Tom Holland ने उनके बेटे टेलीमैकस का किरदार निभाया है। यह पहली ऐसी फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह IMAX कैमरों से शूट किया गया है।

Tom Holland ने भारतीय दर्शकों के प्रति अपना प्यार जताते हुए कहा कि भारत के लोग सिनेमा हॉल में जो एनर्जी लाते हैं, वैसी दुनिया में कहीं और नहीं मिलती। उनके साथ डायरेक्टर Christopher Nolan और प्रोड्यूसर Emma Thomas भी मुंबई पहुंचे हैं। उम्मीद है कि लीड एक्टर Matt Damon भी जल्द ही यहां शामिल होंगे। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।