Mumbai में ‘The Odyssey’ की स्क्रीनिंग, Tom Holland और Christopher Nolan ने जीता फैंस का दिल
Maharashtra: हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर Christopher Nolan और मशहूर एक्टर Tom Holland समेत पूरी टीम अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के लिए मुंबई पहुंची। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को मुंबई के PVR Icon IMAX, Phoenix
Maharashtra: हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर Christopher Nolan और मशहूर एक्टर Tom Holland समेत पूरी टीम अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के लिए मुंबई पहुंची। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को मुंबई के PVR Icon IMAX, Phoenix Palladium में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। यह पहली बार है जब Christopher Nolan ने अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर भारत में किया है।
स्क्रीनिंग के दौरान Tom Holland ने भारतीय फैंस के प्यार और जोश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के लोग जिस तरह से सिनेमा हॉल में एनर्जी लाते हैं, वैसा दुनिया में कहीं और नहीं दिखता। उन्होंने हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ किया, जिस पर वहां मौजूद भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। हॉल में मौजूद फैंस ने सीटी और शोर मचाकर सितारों का स्वागत किया।
डायरेक्टर Christopher Nolan ने बताया कि वह काफी समय से भारत में अपनी फिल्म लॉन्च करना चाहते थे। उन्होंने भारतीय दर्शकों को दुनिया के सबसे जानकार और उत्साही सिनेमा प्रेमियों में से एक बताया। वहीं एक्टर Matt Damon ने कहा कि परिवार और दोस्तों के बाद यह पहली बार था जब फिल्म को असली दर्शकों ने देखा और उनकी प्रतिक्रिया ने उन्हें बहुत खुश किया।
यह फिल्म Homer की प्राचीन ग्रीक कविता पर आधारित एक एक्शन एपिक है, जिसमें ओडीसियस की घर वापसी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में Matt Damon, Anne Hathaway, Tom Holland, Zendaya और Robert Pattinson जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस पूरी फिल्म को IMAX कैमरों से शूट किया गया है। ‘The Odyssey’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।