Lucknow पहुंची ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ की टीम, 19 जून को JioHotstar पर रिलीज होगी सीरीज

Lucknow: लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के दूसरे सीजन की स्टार कास्ट लखनऊ पहुंची। टीम ने यहां नए सीजन की कहानी और अपने किरदारों के बारे में विस्तार से बात की। यह सीरीज 19 जून 2026 को JioHotstar प्ले

Lucknow: लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के दूसरे सीजन की स्टार कास्ट लखनऊ पहुंची। टीम ने यहां नए सीजन की कहानी और अपने किरदारों के बारे में विस्तार से बात की। यह सीरीज 19 जून 2026 को JioHotstar प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

सीरीज की मुख्य अभिनेत्री Sanchita Basu ने बताया कि इस बार उनका किरदार Shanvika Chauhan पहले से ज्यादा मजबूत और ताकतवर नजर आएगा। उन्होंने कहा कि नए सीजन में पावर और धोखे के बीच रिश्तों की असलियत को दिखाया गया है और हर भावना के साथ एक नतीजा जुड़ा होता है। वहीं, Kuldeep Kumar का किरदार निभाने वाले Dhaval Thakur ने कहा कि उनका किरदार अपने अतीत के बोझ और सामाजिक उम्मीदों के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार सीरीज का स्केल बड़ा है लेकिन इसकी भावनाएं एकदम असली रखी गई हैं।

इस सीजन का निर्देशन Shraddha Pasi Jairath ने किया है और इसे Bombay Show Studios ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में Aniruddh Dave भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। कहानी अब सिर्फ प्यार और दिल टूटने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राजनीति, बदले की भावना और सत्ता का संघर्ष भी शामिल है। जून की शुरुआत में रिलीज हुए ट्रेलर में भी इस सीजन के डार्क और इंटेंस अंदाज की झलक देखने को मिली थी।