Libya में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 3 भारतीयों ने बनाया Guinness World Record

World: UAE में रहने वाले तीन भारतीयों ने लीबिया के बेनगाजी में स्काईडाइविंग के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जमशीर थनलोट, अभिषेक रावत और ईशा राज ने 13,000 फीट की ऊंचाई से कूदते समय भारतीय तिरंगा लहराया। इस उपलब्धि को G

World: UAE में रहने वाले तीन भारतीयों ने लीबिया के बेनगाजी में स्काईडाइविंग के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जमशीर थनलोट, अभिषेक रावत और ईशा राज ने 13,000 फीट की ऊंचाई से कूदते समय भारतीय तिरंगा लहराया। इस उपलब्धि को Guinness World Records ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है।

यह पूरा कारनामा 7 अगस्त 2026 को किया गया। इस रिकॉर्ड की पुष्टि भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई। इस साहसिक छलांग में इन तीनों भारतीयों के साथ दुनिया के करीब 38 देशों के 65 स्काईडाइवर्स शामिल थे। हवा में कुल 35 अलग-अलग देशों के झंडे लहराए गए थे।

इस रिकॉर्ड को हासिल करना आसान नहीं था। नियमों के मुताबिक सभी प्रतिभागियों को मुख्य छलांग से पहले तीन ट्रेनिंग और क्वालिफिकेशन जंप पूरे करने थे। छलांग के दौरान बड़े झंडों को संभालना, उन्हें पैराशूट में फंसने से बचाना और दूसरे स्काईडाइवर्स से सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी था। साथ ही, लैंडिंग एक तय कैमरे वाले जोन में ही करनी थी ताकि रिकॉर्ड को सही साबित किया जा सके।

जमशीर थनलोट ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि वहां कई देशों के लोग थे और उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि यह इवेंट काफी जोखिम भरा था और क्वालिफिकेशन जंप के दौरान बाहर होने का डर भी था।