The Odyssey के IMAX टिकटों की कीमत आसमान पर, Mumbai में 3,100 और Delhi NCR में 2,500 रुपये तक का एक टिकट
Maharashtra/Delhi: क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘The Odyssey’ को लेकर सिनेमाघरों में भारी क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म के IMAX टिकटों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि लोग हैरान हैं। मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहर
Maharashtra/Delhi: क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘The Odyssey’ को लेकर सिनेमाघरों में भारी क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म के IMAX टिकटों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि लोग हैरान हैं। मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में प्रीमियम सीटों के दाम हजारों में पहुँच गए हैं, फिर भी लोग टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े हैं।
मुंबई में कुछ सिनेमाघरों में टिकट की कीमत 3,100 रुपये तक पहुँच गई है, जबकि दिल्ली-NCR के PVR IMAX विथ लेजर, प्रिया में रिक्लाइनर सीट के लिए एक टिकट की कीमत 2,500 रुपये है। खबर है कि मुंबई के PVR आइकॉन, फीनिक्स पैलेडियम में तो 3,300 रुपये तक के टिकट रिलीज से कई हफ्ते पहले ही बिक चुके थे।
Warner Bros. Discovery India के वाइस प्रेसिडेंट डेंजिल डायस ने बताया कि यह सिनेमा इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है जिसे पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट किया गया है। इसी खास वजह से नोलन के फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। PVR INOX के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार बिजली ने कहा कि भारतीय दर्शकों के बीच क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है और लोग अब प्रीमियम सिनेमा अनुभव की मांग कर रहे हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग 8 जून 2026 से शुरू हो गई थी। भारत में यह फिल्म 16 जुलाई 2026 को रिलीज होगी, जबकि दुनिया के बाकी हिस्सों में यह 17 जुलाई को आएगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए क्रिस्टोफर नोलन और एक्टर टॉम हॉलैंड 10 जुलाई को मुंबई पहुँचे थे, जहाँ फिल्म का प्रीमियर 10 और 11 जुलाई को हुआ।
सोशल मीडिया पर इन महंगी टिकटों को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है और कई लोग इस कीमत पर नाराजगी जता रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद ओपनिंग वीकेंड के लिए ज्यादातर प्रीमियम IMAX शो तेजी से फुल हो रहे हैं। मल्टीप्लेक्स्स द्वारा डायनामिक प्राइसिंग यानी मांग के हिसाब से दाम बढ़ाने की वजह से भी टिकट इतने महंगे हुए हैं।