Patna में खुलेगा ‘The Blessed Ones’ का नया सेंटर, स्पेशल बच्चों को अब दिल्ली-मुंबई नहीं जाना पड़ेगा

Bihar: पटना के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब ऑटिज्म, ADHD, सेरेब्रल पाल्सी और डाउन सिंड्रोम जैसी चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के इलाज और थेरेपी के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ें

Bihar: पटना के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब ऑटिज्म, ADHD, सेरेब्रल पाल्सी और डाउन सिंड्रोम जैसी चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के इलाज और थेरेपी के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ‘The Blessed Ones’ (TBO) संस्था अगस्त 2026 से पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में अपना नौवां सेंटर शुरू करने जा रही है।

यह सेंटर महाराष्ट्र और दिल्ली-NCR के बाहर संस्था का पहला विस्तार है। TBO का मकसद एक ऐसा माहौल बनाना है जहां स्पेशल बच्चों को सम्मान, आत्मविश्वास और बराबर के मौके मिल सकें। संस्था के फाउंडर Amitej Priyadarshi ने बताया कि हर स्पेशल बच्चे में अपार क्षमता होती है और सही मार्गदर्शन व विशेषज्ञ सहायता से वे अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उनका लक्ष्य बच्चों को सुरक्षित महसूस कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस सेंटर में 18 महीने के बच्चों से लेकर शुरुआती वयस्कता तक के लोगों का इलाज होगा। यहां एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • स्पेशल एजुकेशन जो बच्चे के सीखने के तरीके के हिसाब से होगी।
  • मोटर और सेंसरी स्किल्स के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी।
  • स्पीच और लैंग्वेज थेरेपी।
  • बिहेवियर थेरेपी और फिजियोथेरेपी।
  • सामाजिक कौशल विकसित करने के लिए ग्रुप इंटरवेंशन।

संस्था ने स्थानीय परिवारों की सुविधा के लिए हिंदी भाषा में निपुण विशेषज्ञों की टीम तैयार की है ताकि बातचीत और समझ में आसानी हो। इसके अलावा, पटना के स्थानीय स्कूलों के साथ भी बातचीत चल रही है ताकि बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जा सके। बच्चों के विकास में परिवार की भूमिका को देखते हुए यहां माता-पिता के लिए नियमित काउंसलिंग और गाइडेंस की सुविधा भी दी जाएगी।