Thailand में 11 साल के बच्चे ने ट्रक चलाते हुए भिक्षुओं को रौंदा, 8 बौद्ध भिक्षुओं की मौत, 13 घायल
World : थाईलैंड के मुकदाहन में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक 11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक चलाकर बौद्ध भिक्षुओं के एक समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 भिक्षुओं की जान चली गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल
World : थाईलैंड के मुकदाहन में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक 11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक चलाकर बौद्ध भिक्षुओं के एक समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 भिक्षुओं की जान चली गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना लाओस सीमा के पास मुकदाहन-डॉन टैन रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त 35 बौद्ध भिक्षु ‘तुदोंग’ तीर्थयात्रा पर निकले थे और सड़क किनारे चल रहे थे। तभी एक ब्रोंज-गोल्ड रंग के Isuzu पिकअप ट्रक ने उन्हें पूरी रफ्तार से टक्कर मार दी। मौके पर ही 5 भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में से 4 की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
जांच में सामने आया है कि ट्रक चलाने वाला महज 11 साल का एक बच्चा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बच्चे की 72 वर्षीय दादी थोंगयून पिकुन्सरी ने बताया कि बच्चा स्पेशल नीड्स (विशेष आवश्यकता) वाला है और उसने बिना बताए घर से ट्रक उठा लिया था। दादी ने पुलिस को सूचना भी दी थी ताकि गाड़ी को रोका जा सके, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था।
मुकदाहन पुलिस के कमांडर मेजर जनरल पाइरोज थाइपुतसा ने बताया कि बच्चे से पूछताछ बाल संरक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में की जाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे को गाड़ी की चाबी कैसे मिली और वह घर से बाहर कैसे निकला। मुकदाहन के गवर्नर वोरायन बुन्नरट ने इस घटना को सड़क सुरक्षा के लिए एक बड़ी चेतावनी बताया है और माता-पिता से बच्चों की देखभाल के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।