Texas में भारी बारिश से तबाही, 2 लोगों की मौत और 230 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू
World : अमेरिका के Texas राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ने से भीषण बाढ़ आ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है और सैंकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि गाड़िय
World : अमेरिका के Texas राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ने से भीषण बाढ़ आ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है और सैंकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं, जिसके बाद बचाव दलों ने मोर्चा संभाला है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, Uvalde जिले में 74 साल के एक बुजुर्ग और Center Point में 65 साल के जॉन मार्क स्टीवर्ड की मौत हो गई। स्टीवर्ड एक RV (कैंपर वैन) में थे, जो पानी में बह गई। प्रशासन ने बताया कि अब तक 230 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
गवर्नर Greg Abbott ने राज्य के 59 काउंटियों में डिजास्टर डिक्लेरेशन जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ के पानी में न उतरें और सुरक्षित ऊंचे इलाकों की ओर जाएं। गवर्नर के मुताबिक, इस बार की बारिश Texas के इतिहास के रिकॉर्ड तोड़ सकती है, क्योंकि कुछ इलाकों में 30 इंच तक बारिश का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 10 इंच ज्यादा है।
राहत कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। करीब 2,350 इमरजेंसी रिस्पॉन्सर्स तैनात हैं, जिनमें स्टेट ट्रूपर्स और गेम वार्डन शामिल हैं। बचाव कार्य के लिए 1,400 गाड़ियां, 85 नावें और 21 विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। FEMA ने भी मदद के लिए पांच सर्च एंड रेस्क्यू टीमें भेजी हैं।
National Weather Service (NWS) ने Kerr और Uvalde काउंटियों के लिए फ्लैश फ्लड इमरजेंसी जारी की है। Uvalde में लेओना नदी के पास रहने वालों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है, क्योंकि वहां पानी की एक बड़ी दीवार जैसी लहर आने का खतरा है। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं और सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है।