Bihar: तेजप्रताप यादव ने PA पर दर्ज कराई 20 लाख की चोरी की FIR, पत्नी ने लगाया घर में घुसने का आरोप

Bihar/Patna: पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष Tejpratap Yadav और उनके निजी सहायक (PA) Motilal Rai के बीच विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। तेजप्रताप ने अपने PA पर लाखों की चोरी का आरोप लगाया है, वहीं द

Bihar/Patna: पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष Tejpratap Yadav और उनके निजी सहायक (PA) Motilal Rai के बीच विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। तेजप्रताप ने अपने PA पर लाखों की चोरी का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ PA की पत्नी ने तेजप्रताप के चालक पर जबरन घर में घुसने और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज कराई है। पटना के दो अलग-अलग थानों में दर्ज इन एफआईआर के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

तेजप्रताप यादव ने सचिवालय थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके निजी सहायक Motilal Rai ने 42 हार्डिंग रोड स्थित उनके सरकारी आवास से चोरी की है। उन्होंने बताया कि 22 जून की रात को अलमारी से करीब 20 लाख रुपये नगद, जो पार्टी फंड की राशि थी, गायब मिले। इसके अलावा दो तोला सोने की चेन, एक अंगूठी, चार iPhone 17 Pro Max, MacBook, Lenovo लैपटॉप, iPad, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव भी चोरी हुए हैं। तेजप्रताप का कहना है कि उनके ड्राइवर अनिल यादव और विशाल ने रात करीब 11:30 बजे मोतीलाल को बैग लेकर बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा था।

इस मामले में पलटवार करते हुए मोतीलाल राय की पत्नी Preeti Bharti ने आगमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 22 जून की शाम को तेजप्रताप के चालक अनिल यादव और कुछ अन्य लोग उनके घर में जबरन घुसे। उन्होंने खुद को CBI और ED का अधिकारी बताया और दस्तावेजों की मांग की। प्रीति भारती ने कहा कि उनके पति मोतीलाल पिछले कई दिनों से लापता हैं और उनका आखिरी संपर्क तेजप्रताप के मोबाइल से वीडियो कॉल के जरिए हुआ था। उन्होंने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद तेजप्रताप यादव ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए Motilal Rai को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य संगठनों को भी भंग कर दिया है और जल्द ही नई टीम बनाने की बात कही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। DSP डॉ. अनु ने बताया कि पुलिस सबूत जुटा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।