Bihar: तेज प्रताप यादव और लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े मामले में आकाश यादव ने दर्ज कराई शिकायत, कोर्ट ने दिया FIR का आदेश
Bihar/Patna: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव और लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक मामले में जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में जब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो पीड़ित ने अ
Bihar/Patna: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव और लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक मामले में जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में जब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज हुआ और 18 जून 2026 को इस मामले की सुनवाई हुई।
आकाश यादव ने आरोप लगाया कि 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने साथी मोती लाल यादव के साथ उनके घर पहुंचे थे। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने जबरन घर के अंदर घुसने की कोशिश की। इसके अलावा आकाश यादव ने दावा किया कि उन्हें फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी गई।
शुरुआत में पाटलिपुत्र पुलिस ने इस शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी, जिसके कारण आकाश यादव को कोर्ट जाना पड़ा। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी और सुनवाई पूरी हुई।