Bihar: तेज प्रताप यादव ने अपने PA पर लगाया 20 लाख की चोरी का आरोप, पत्नी ने कहा- साजिश के तहत गायब हुए पति

Bihar/Patna: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके पूर्व पर्सनल असिस्टेंट (PA) मोतीलाल राय के बीच विवाद गहरा गया है। तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर लाखों की चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है, जबक

Bihar/Patna: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके पूर्व पर्सनल असिस्टेंट (PA) मोतीलाल राय के बीच विवाद गहरा गया है। तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर लाखों की चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है, जबकि मोतीलाल की पत्नी ने इसे एक बड़ी साजिश बताते हुए अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

घटना 22 जून 2026 की रात की है। तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाने में FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मोतीलाल राय ने पार्टी फंड से 20 लाख रुपये नकद और सोने के गहनों समेत कीमती सामान चोरी कर लिया है। तेज प्रताप के ड्राइवर अनिल यादव और सहयोगी विशाल ने दावा किया कि उन्होंने मोतीलाल को एक बैग लेकर सरकारी आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दूसरी तरफ, मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पति 22 जून से लापता हैं और उनका फोन बंद है। प्रीति भारती के मुताबिक, 22 जून की रात करीब 8 बजे तेज प्रताप यादव के मोबाइल से वीडियो कॉल पर उनकी अपने पति से आखिरी बार बात हुई थी, जिसमें तेज प्रताप भी मौजूद थे।

प्रीति भारती ने अगमकुआं थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सीबीआई या ईडी बनकर आए और उनके घर से छह मोबाइल फोन जबरन ले गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपने पति को खोजने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मदद मांगी है।

इस पूरे विवाद के बाद तेज प्रताप यादव ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मोतीलाल राय को जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय महासचिव पद से निकाल दिया है। साथ ही, उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संगठनों को भंग कर दिया है और जल्द ही नए संगठन के गठन की बात कही है। अब मिशाल कुमार सिन्हा को नया पीए और JJD का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया है।